Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pritam And Pedro OTT: ओटीटी पर होगा Rajkumar Hirani का राज, कब और कहां स्ट्रीम होगी डेब्यू सीरीज?

    Updated: Wed, 20 May 2026 06:36 PM (GMT+05:30)

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार की डेब्यू वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो की ओटीटी रिलीज का एलान हो गया है। ...और पढ़ें

    वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कब रिलीज होगी प्रीतम एंड पेड्रो

    2. राजकुमार हिरानी की पहली सीरीज

    3. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुन्ना भाई एमबीबीएस और 3 इडियट्स जैसी कई शानदार फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले निर्देशक राजकुमार हिरानी को भला कौन नहीं जानता। बड़े पर्दे पर अपनी फिल्ममेकिंग का कमाल दिखाने वाले राजू अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रहे हैं। 

    लंबे समय से उनकी डेब्यू सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो का नाम चर्चा में बना हुआ है। अब इस सीरीज की ओटीटी रिलीज का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। साथ ही प्रीतम एंड पेड्रो का लेटेस्ट टीजर भी रिलीज किया गया है। 

    कहां रिलीज होगी प्रीतम एंड पेड्रो

    बतौर क्रिएटर और निर्माता राजकुमार हिरानी वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो को लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज के जरिए वह डिजिटल दुनिया में एक नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। बुधवार को प्रीतम एंड पेड्रो सीरीज का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। 

    यह भी पढ़ें- 3 Idiots सीक्वल की कहानी को लेकर क्लियर हुआ सस्पेंस, बड़े ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ेगी आमिर खान की फिल्म?

    pritam and pedro ott (2)

    सीरीज के इस टीजर में आपको अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और बोमन ईरानी जैसे दमदार अभिनेताओं की पहली झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी प्रीतम एंड पेड्रो के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। बताया जा रहा है प्रीतम एंड पेड्रो में एक्ट्रेस मोना सिंह भी अहम किरदार में दिखेंगी।

    खबरें और भी

    सीरीज का टीजर देखने से ये साफ पता लगा रहा है कि ये एक साइबर क्राइम थ्रिलर होने वाली है, जिसकी कहानी में कॉमेडी  के साथ-साथ भरपूर रोमांच भी देखने को मिलेगा। प्रीतम और पेड्रो दो शख्स के इर्द-गिर्द किसी स्टोरी पूरी तरह से घूमती हुई नजर आएगी। प्रीतम एंड पेड्रो टीजर काफी प्रभावशाली लग रहा है और ये ओटीटी पर ऑडियंस को एंटरटेन करती हुई दिखेगी।

    ऑनलाइन कब स्ट्रीम होगी प्रीतम एंड पेड्रो

    प्रीतम एंड पेड्रो का टीजर देखने के बाद फैंस इसकी ओटीटी रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। गौर करें वेब सीरीज की ओटीटी रिलीज डेट की तरफ तो 3 जुलाई 2026 को राजकुमार हिरानी की ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- 20 साल बाद पर्दे पर लौटेगी 'मुन्ना भाई और सर्किट' की जोड़ी, डायरेक्टर ने तीसरे पार्ट पर लगा दी मुहर