Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    20 साल बाद पर्दे पर लौटेगी 'मुन्ना भाई और सर्किट' की जोड़ी, डायरेक्टर ने तीसरे पार्ट पर लगा दी मुहर

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 01:49 PM (IST)

    Munna Bhai 3: संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर मुन्ना भाई और सर्किट की भूमिका में वापसी करते हुए नजर आएगी। निर्देशक राजकुम ...और पढ़ें

    मुन्ना भाई 3 पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    मुन्ना भाई 3 पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 23 साल पहले निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस को पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। मुन्ना भाई के किरदार में संजय दत्त और सर्किट की भूमिका में अरशद वारसी ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। 

    आलम ये रहा था कि फिल्म सुपरहिट साबित हुई। अब खबर आ रही है कि मुन्ना भाई की तीसरी किस्त को लेकर मेकर्स ने प्लानिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी खुद हिरानी ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दी है। 

    मुन्ना भाई 3 कन्फर्म

    हिंदी सिनेमा में इन दिनों सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों का चलन खूब जोरों पर है। जिसमें मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी की नाम भी शामिल है, अब फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने स्वयं इसकी तीसरी किस्त की पुष्टि करते हुए फिल्म पर ताजा अपडेट भी साझा किया है। इस बारे उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा-

    munna bhai 3 (1)

    यह भी पढ़ें- संजय दत्त की फिल्म में काम करने से Tabu ने किया था मना, बाद में बनी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

    फिलहाल मैं मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म और 3 इडियट्स की सीक्वल दोनों ही फिल्मों पर काम कर रहा हूं। मुन्ना भाई को लेकर मेरे दिमाग में एक कहानी थी, जिस पर काफी बड़े स्तर पर काम भी हुआ था, लेकिन मुझे उसका सही अंत नहीं मिला। ऐसे में कभी-कभी आप उस दिन का इंतजार करते हैं, जब आपको सही आइडिया मिल जाए। हमने कहा कि हम इस पर काम करेंगे। एक तीसरी स्क्रिप्ट भी है। मुझे जल्दी ही निर्णय लेना पड़ेगा कि किस राह पर आगे बढ़ना है।

    खबरें और भी

    munna bhai 3 (2)

    राजकुमार हिरानी के इस बयान से ये साफ होता है कि वह मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर काफी सीरियस हैं और जल्द से जल्द इसे पर्दे पर पेश करना चाहते हैं। ऐसे में जो फैंस मुन्ना भाई 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए ये काम की खबर है। बता दें कि 2006 में इस फ्रेंचाइजी दी दूसरी फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई को रिलीज किया गया था।

    राजकुमार हिरानी की पिछली फिल्म

    बतौर निर्देशक राजकुमार हिरानी का कद हिंदी सिनेमा में काफी ऊंचा रहा है। उनके डायरेक्शन में बनने वाली आखिरी फिल्म का नाम डंकी (2023) था, जिसमें सुपरस्टार शाह रुख खान ने अहम भूमिका को अदा किया था। फिल्म कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी। अब देखना ये होगा कि वह मुन्ना भाई 3 को कब तक ऑन द फ्लोर लाया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- 'एक गुंडा डॉक्टर...' Boman Irani को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी Munna Bhai MBBS, सुनते ही कर दिया था मना