Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जरूरी नहीं हर समय परफेक्ट...' Vicky Kaushal ने 'वाइफ' जोक पर ट्रोल होने का दिया जवाब, महीनों बाद आया रिएक्शन

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 03:36 PM (IST)

    विक्की कौशल ने पत्नी पर किए गए मजाक को लेकर मिली आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पब्लिक फिगर के लिए हर समय परफेक्ट होना जरूरी नहीं और वे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने पिछले दिनों पत्नी के ऊपर एक इंटरव्यू में एक जोक किया था। इस वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। लोगों ने सवाल उठाया था कि विक्की को ऐसे नहीं बोलना चाहिए था।

    अब,द नोड मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है। आलोचना का जवाब देते विक्की ने कहा कि किसी भी पब्लिक फिगर सेलेब के लिए हर समय परफेक्ट होना जरूरी नहीं है।

    यह भी पढ़ें- एक्शन डायरेक्टर का बेटा, हिट फिल्में देकर बना स्टार, लेडी सुपरस्टार से की शादी; हिट हैं पंजाबी गबरू के गाने

    गलतियों से सीख लेते हैं विक्की

    विक्की ने कहा कि उनका इस बात पर कोई कंट्रोल नहीं है कि लोग उन्हें कैसे देखते हैं। एक्टर ने कहा- 'ये कोई जरूरी नहीं कि अगर आप पब्लिक फिगर हैं तो आपको हर समय परफेक्ट होना है। कभी-कभी हम आलोचनाओं के हकदार होते हैं और शायद इससे मुझे यही सीख मिलती है कि लोग मुझे जितना प्यार दे रहे हैं, उसके साथ एक जिम्मेदारी का एहसास भी आता है।'

    Vicky (13)

    उन्होंने आगे कहा,"ऐसा कोई अभिनेता नहीं है जिसे पॉपुलैरिटी मिली हो और उसे उसका नकारात्मक पहलू न झेलना पड़ा हो। मैंने जानबूझकर यह फैसला किया कि मैं यहां रहना चाहता हूं, और यूनिवर्स भी उसी के अनुरूप प्रतिक्रिया दे रहा है। अब यह मुझ पर निर्भर करता है कि मैं इस पॉपुलैरिटी को कैसे संभालता हूं। अगर आलोचना क्रिएटिव हो, तो उससे सीखा जा सकता है।"

    कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?

    बता दें कि विक्की कौशल का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें एक्टर वहां मौजूद लोगों से पूछते हैं- ‘हाउज द जोश?।’ इस बात पर लोगों ने जवाब दिया था ‘हाई सर।’ फिर विक्की ने मजाकिया अंदाज में कहा ‘मैंने देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है। हम शादीशुदा लोगों का जोश साल दर साल कम होता रहता है। लेकिन टेंशन लेने की बात नहीं है, 4 दिन में जोश कम नहीं होता।’ विक्की के इस जोक को लोगों ने सोशल मीडिया पर पसंद नहीं किया था। इसके बाद से कई उन्हें रेड फ्लैग कहकर ट्र्रोल करने लगे थे।

    यह भी पढ़ें- '98% संतों जैसा सब्र...' Vicky Kaushal के बर्थडे पर कैटरीना कैफ का मजेदार खुलासा, कपल ने दिखाई बेटे विहान की झलक

    खबरें और भी