एक्शन डायरेक्टर का बेटा, हिट फिल्में देकर बना स्टार, लेडी सुपरस्टार से की शादी; हिट हैं पंजाबी गबरू के गाने
एक बॉलीवुड एक्टर जिन्होंने बिना किसी बिग लॉन्च के फिल्मों में कदम रखा और अभिनय के दम पर खुद को स्टार बनाया। ...और पढ़ें

एक्शन डायरेक्टर के बेटे ने की लेडी सुपरस्टार संग शादी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जरूरी नहीं कि सारे स्टार किड्स को बिग लॉन्च मिलता हो या उन पर किसी बड़े डायरेक्टर या प्रोड्यूसर का हाथ हो। कुछ स्टार किड्स ने बिना किसी बिग डेब्यू के फिल्मी वर्ल्ड में कदम रखा और स्टार बन गए।
बॉलीवुड के एक एक्शन डायरेक्टर के बेटे भी उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने एक छोटी फिल्म से डेब्यू किया जो बाद क्रिटिकली इतनी पसंद की गई कि इस फिल्म ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में दो अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। यह इंटरनेशनल स्टेज पर छा गई थी और फिर कल्ट क्लासिक बन गई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में दीं जिनमें कुछ हिट रहीं और कुछ फ्लॉप।
गैंग्स ऑफ वासेपुर से शुरू किया करियर
यह अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि छावा स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) हैं। एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के बेटे विक्की ने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था। उनकी पहली लीड रोल फिल्म मसान थी, जिसे नीरज घेवान ने डायरेक्ट किया था।
कान्स में गई पहली फिल्म
इस फिल्म से विक्की कौशल चमके। उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ हुई। फिल्म कान्स में गई और दो अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इसके बाद वह कुछ फिल्मों में आए, लेकिन बड़े पर्दे पर कमर्शियली सक्सेस नहीं मिली। हालांकि, मेघना गुलजार की फिल्म राजी ने उन्हें पहचान दिलाई और फिर आदित्य धर की उरी से वह और चमक गए।
खबरें और भी
छावा ने चमकाई विक्की कौशल की किस्मत
विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म छावा रही। धुरंधर से पहले छावा 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 800 से ऊपर कमाई की थी। फिल्मों के अलावा के एक्टर के पंजाबी गाने भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। साल 2018 में उन्होंने मनमर्जियां फिल्म का गाना F For Fyaar को मस्त अली के साथ गाया था।
यह भी पढ़ें- 'छावा' के बाद 'महावतार' से बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएंगे Vicky Kaushal, फिल्म के लिए एक्टर का मास्टर प्लान रेडी!
इसके बाद भले ही उन्होंने गानों को आवाज न दी हो, लेकिन तौबा तौबा समेत उनके फिल्म के गाने हमेशा से चार्टबस्टर रहे। सबसे ज्यादा पसंद एक्टर के डांस स्टेप की होती है।
विक्की कौशल की पत्नी
बात करें विक्की कौशल की निजी जिंदगी की तो उन्होंने साल 2021 में एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) से शादी की। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम विहान है।
यह भी पढ़ें- 3 Idiots सीक्वल की कहानी को लेकर क्लियर हुआ सस्पेंस, बड़े ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ेगी आमिर खान की फिल्म?