Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: 'भैंस' के प्यार में पड़े विक्की कौशल, सारा अली खान के सामने की ऐसी हरकत की एक्ट्रेस को मारनी पड़ गई लात

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 22 May 2023 01:52 PM (GMT+05:30)

    टिकट विंडो पर अगले महीने सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के बीच विक्की कौशल का एक ऐसा वीडि ...और पढ़ें

    Still Image of Vicky Kaushal and Sara Ali Khan
    Still Image of Vicky Kaushal and Sara Ali Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' बस कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन को लेकर तैयारियां और तेज हो गई हैं। बीते दिनों सारा और विक्की ने दमदार और सबसे हटके स्टाइल में आने वाली इस फिल्म का प्रमोशन किया, जब दोनों एक्टर्स को लग्जरी गाड़ी छोड़ ऑटो में सवारी करते देखा गया।

    इस हटके प्रमोशन के बाद सारा और विक्की, कपिल शर्मा के शो में प्रमोशन के लिए पहुंचे, जहां विक्की कौशल ने एक ऐसी हरकत की, जिसे देखने के बाद सारा अली खान को उन्हें लात मारनी पड़ी।

    कपिल के शो में सारा-विक्की ने किया प्रमोशन

    'जरा हटके जरा बचके' फिल्म 2 जून को रिलीज हो रही है। यह मूवी कपिल और सौम्या की लव स्टोरी पर आधारित है, जो एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं, लेकिन शादी के बाद उनका प्यार फीका पड़ जाता है। कभी एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले कपिल और सौम्या अब एक दूसरे से झगड़े बिना नहीं रह पाते। अपनी इसी स्टोरी की एक झलक को दिखाने के लिए सारा और विक्की ने 'द कपिल शर्मा शो' में शिरकत की, जिसका एक फनी वीडियो सामने आया है।

    विक्की कौशल ने भैंस संग किया रोमांस

    इस वीडियो को सारा अली खान ने शेयर किया है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि विक्की कौशल उन्हें छोड़कर पास में रखी 'भैंस' से इश्क फरमा रहे हैं। ये देखते ही सारा को गुस्सा आ जाता है, वह वो विक्की को लात मारते हुए किसी और के साथ स्टेज से चली जाती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    मगर विक्की कौशल को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, और वह 'भैंस' के साथ अपना रोमांस जारी रखते हैं। सारा और विक्की का यह मजेदार वीडियो देख फैंस अपनी हंसी को रोक नहीं पाए।

    खबरें और भी