मजेदार होने वाली है Dhurandhar पार्ट 2! आदित्य धर के इस चहेते एक्टर की फिल्म में होगी धांसू एंट्री
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की सफल फिल्म 'धुरंधर' के बाद, अब 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की चर्चा है। खबर है कि इसमें 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के मेजर व ...और पढ़ें
-1768984674740_m.webp)
रणवीर सिंह के साथ आएंगे नजर (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर नंबर बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के किरदार से लेकर इसको गानों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। मूवी ने कमाई के मामले में वर्ल्डवाइड और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े।
पहले पार्ट की सफलता के बाद फैंस बेसब्री से इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब एक लेटेस्ट खबर आ रही है कि रणवीर सिंह के साथ इसमें एक धांसू एक्टर की एंट्री होने वाली है। इससे ये मजा और भी दोगुना हो जाएगा। ये एक छोटा सा कैमियो होगा लेकिन कहानी में जान डालने के लिए ये काफी है।
यह भी पढ़ें- Border 2 के लास्ट मिनट में दर्शकों को मिलेगा सरप्राइज, Dhurandhar 2 के मेकर्स का है ये खास प्लान
धुरंधर 2 में ये एक्टर करेगा कैमियो?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल फिल्म में मेजर विहान शेरगिल के किरदार में वापस लौट सकते हैं। विक्की ने साल 2019 में आई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में ये रोल प्ले किया था। वहीं पार्ट 2 में कौन-कौन एक्टर्स नजर आने वाले हैं इस पर आदित्य धर ने फिलहाल कोई अपडेट नहीं दिया है। 2016 में घटित युद्ध पर आधारित फिल्म उरी में विक्की के किरदार का पार्ट 1 में इंट्री कराया था लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनका और रणवीर के किरदार का आमना-सामना होगा या नहीं। कैमियो में कुछ एक्शन सीन शामिल हैं।
-1768985095344.jpg)
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी की कहानी आगे बढ़ेगी, जो लयारी पर कब्जा करने के बहाने गुप्त रूप से काम करता है। विक्की कौशल फिलहाल भंसाली के साथ लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं।