Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vicky Kaushal वाइफ Katrina Kaif संग अपनी शादी के दिनों को बताया सबसे खास, कही ऐसी बात

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 11:46 PM (IST)

    Vicky Kaushal And Katrina Kaif विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी को इस साल दिसंबर में दो साल होने को है। साल 2021 में इ ...और पढ़ें

    Vicky Kaushal And Katrina Kaif Photo Credit Instagarm
    Vicky Kaushal And Katrina Kaif Photo Credit Instagarm

    HighLights

    1. शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बोले विक्की कौशल
    2. साल 2021 में विक्की कौशल और कटरीना ने की थी शादी
    3. अब एक्टर ने शादी के उन तीन दिन को बताया सबसे खास

     नई दिल्ली, जेएनएन। Vicky Kaushal And Katrina Kaif: अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने साल 2021 में बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। इस ग्रैंड शादी की तस्वीर और वीडियो खूब वायरल भी हुए। इस साल दिसंबर में इस कपल की शादी को पूरे दो साल होने वाले है। ऐसे में अब एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में अपनी वाइफ कटरीना कैफ के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है।

    शादी को सबसे खुशी का दिन मानते हैं विक्की

    विक्की ने ग्राज़िया इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि, वो अपनी शादी को अपने जीवन का 'सबसे खुशी का दिन' मानते हैं। उन्होंने अपनी लव लैंग्वेज के बारे में भी खुलकर बात की। विक्की कौशल ने अपनी पसंदीदा यादें के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जब मैंने अपना पहला ऑडिशन क्रैक किया और मैंने अपनी मां को इसके बारे में बताया और उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया।" उन्होंने आगे कहा, "मेरी शादी, मेरी जिंदगी के सबसे खुशी के तीन दिन और ऐसे कई पल, जैसे फिल्म के सेट पर भी ऐसे पल आए हैं जब आपको लगता है कि कुछ खास हुआ है। आपने इसे महसूस किया। वे पल बहुत खास होते हैं।"

    कटरीना कैफ से शेयर करते है सारे बाते

    इतना ही नहीं उन्‍होंने ये भी बताया कि जब भी उन्हें कोई खबर शेयर करनी होती है तो वह सबसे पहले किसे फोन करते हैं। विक्की ने कहा, मैं सबसे पहले अपनी वाइफ कटरीना को फोन करते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

    विक्की और कटरीना की फिल्में

    इस कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ जल्द सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाली है। इसके अलावा 'मैरी क्रिसमस' है। इसमे उनके अपोजिट विजय सेतुपति नजर आएंगे।  इसके अलावा वह पठान वर्सेज टाइगर में भी नजर आ सकती हैं। तो वहीं, विक्की कौशल सैम बहादुर में नजर आने वाले है। इसके अलावा  'डंकी' और 'मेरे महबूब मेरे सनम' में नजर आएंगे।