विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan के लिए दिल में ये इच्छा दबाए बैठी हैं Vidya Balan, सालों बाद किया खुलासा

Published: Thu, 18 Apr 2024 11:04 AM (GMT+05:30)

विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार आने वाली है। ऐसे में एक्ट्रेस लगातार अपनी इस मूवी को प्रमोट ...और पढ़ें

शाह रुख खान और विद्या बालन (Photo Credit: Instagram)
शाह रुख खान और विद्या बालन (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. रोमांटिक फिल्म करना चाहती हैं विद्या बालन
  2. शाह रुख खान के लिए कही ये बात
  3. जल्द दो और दो प्यार में आएंगी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक विद्या बालन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दो और दो प्यार' के प्रमोशन में काफी व्यस्त दिखाई दे रही हैं। उनकी इस मूवी को रिलीज होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। शीर्षा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कर रही हैं।

अब इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस विद्या बालन ने शेयर किया है कि वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान के साथ एक रोमांटिक फिल्म करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें: 'आमी जे तोमार' पर विद्या बालन संग थिरकेंगी माधुरी दीक्षित, फैंस की डिमांड- Kartik Aaryan को भी लाओ साथ

लव स्टोरी में करना चाहूंगी काम

हाल ही में विद्या बालन से जब पूछा गया कि वो बॉलीवुड के किन एक्टर्स के साथ काम करना चाहेंगी, तो उन्होंने शाह रुख खान का नाम लिया। उन्होंने कहा कि ओम शांति ओम में मेरा बहुत छोटा सा रोल था। मैं उनके साथ एक अच्छी लव स्टोरी में काम करना चाहूंगी।

इन फिल्मों में किया साथ काम

बता दें कि विद्या बालन और शाह रुख खान ने 'ओम शांति ओम' के अलावा हे बेबी में भी साथ काम किया था। हालांकि, इस मूवी में किंग खान ने छोटा सा कैमियो किया था।

कॉमेडी फिल्म करने की जताई इच्छा

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक कॉमेडी फिल्म करना चाहती हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक एक्ट्रेस के रूप में मुझे लगता है कि मुझे कॉमेडी करने का अवसर नहीं मिला है और मैं कॉमेडी करने के लिए उत्सुक हूं।

बता दें कि शीर्षा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी और समीर नायर, दीपक सहगल, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर और स्वाति अय्यर चावला द्वारा निर्मित उनकी फिल्म 'दो और दो प्यार' 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस मूवी में विद्या के अलावा प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले Vidya Balan का एक साथ तीन मर्दों पर आया था दिल, बोलीं- 'सिद्धार्थ के आने के बाद तीनों को...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।