विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crakk फ्लॉप होने के बाद Vidyut Jammwal को करोड़ों का नुकसान, तंग आकर सर्कस में हो गये थे शामिल

Published: Fri, 28 Jun 2024 05:23 PM (IST)

Vidyut Jammwal अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फोर्स और कमांडो जैसी फिल्मों में काम कर चुके विद्युत ...और पढ़ें

क्रैक के फ्लॉप होने के बाद विद्युत जामवाल ने कही ये बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
क्रैक के फ्लॉप होने के बाद विद्युत जामवाल ने कही ये बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. क्रैक ने बॉक्स ऑफिस पर कमाये थे 17 करोड़
  2. क्रैक में अर्जुन रामपाल का भी था लीड रोल
  3. क्रैक के फ्लॉप होने से विद्युत को लगा था झटका

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। असली एक्शन से बड़े पर्दे पर आग लगाने वाले विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) का जादू क्रैक से नहीं चला। इसी साल फरवरी में क्रैक थिएटर्स में आई, मगर दर्शकों को अपनी ओर खींच पाने में कुछ खास सफल नहीं हो पाई। फिल्म में एमी जैक्सन, नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे।

आदित्य दत्त निर्देशित क्रैक में विद्युत जामवाल ने सिर्फ लीड रोल नहीं निभाया था, बल्कि फिल्म को को-प्रोड्यूस भी किया था। एक्शन और सस्पेंस से भरी एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा क्रैक को बनाने में 45 करोड़ की लागत आई थी, लेकिन कमाई सिर्फ 17 करोड़ की हुई। इससे पहले विद्युत ने फिल्म IB17 को भी को-प्रोड्यूस किया। 40 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म भी नहीं चल पाई और सिर्फ 29 करोड़ ही कमा पाई। 

हाथ से गंवाये करोड़ों रुपये

लगातार दो प्रोड्यूस हुई फिल्में फ्लॉप होने के बाद विद्युत जामवाल को करोड़ों का नुकसान हुआ। इस वजह से वह इतने परेशान हो गये थे कि फ्रेंच सर्कस ज्वॉइन कर लिया था। अभिनेता ने जूम के साथ बातचीत में कहा- 

क्रैक की असफलता के चलते मैंने अपना बहुत सारा पैसा खो दिया। सबसे जरूरी बात यह थी कि मैं इससे कैसे निपटूंगा। पैसे खोने के साथ बहुत सारी सलाह भी मिलती है। जो लोग अतीत में पैसे खो चुके हैं और दोस्त जो वास्तव में आपकी परवाह करते हैं, मेरे लिए सभी सलाह से अलग होना महत्वपूर्ण था। क्रैक की रिलीज के बाद मैं एक फ्रांसीसी सर्कस में शामिल हो गया और इन बेहतरीन इंसानों के साथ लगभग 14 दिन बिताये।

यह भी पढ़ें- Crakk OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर होगा एक्शन का फुल ऑन धमाल, जानिए कब और कहां रिलीज होगी क्रैक?

तीन महीने के अंदर कर्ज-मुक्त हो गये थे एक्टर 

विद्युत जामवाल ने सर्कस में कलाकारों के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि वह उनकी परफॉर्मेंस देख हैरान रह गये थे। फिर जब वह वापस आये तो सब कुछ ठीक हो गया था। वह तीन महीने के अंदर कर्ज मुक्त हो गये थे। उन्होंने आगे कहा- 

जब मैं वापस आया तो मैं बैठ गया और सोचा, ‘ठीक है, मैंने इतने करोड़ खो दिये हैं, अब हम क्या करें?’ और मुझे आपको बताना होगा, तीन महीने में मैं कर्ज-मुक्त हो गया। यह एक चमत्कार है।

जब उनके दोस्तों ने पूछा कि उन्होंने यह कैसे किया तो विद्युत ने उन्हें बताया कि उन्होंने बिना स्ट्रेस के एक गेम प्लान को अंजाम दिया और यह चमत्कार हुआ। मगर अभिनेता ने ऐसा क्या किया, ये उन्होंने नहीं बताया। 

यह भी पढ़ें- Vidyut Jammwal ने इस नामी फिल्म क्रिटिक पर लगाया घूस मांगने का आरोप, Crakk की रिलीज के बाद सामने आया मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।