Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vidyut Jamwal Birthday: विद्युत जामवाल अपने से 8 साल बड़ी डिजाइनर को करते हैं डेट, दिलचस्प हैं लवस्टोरी

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 10 Dec 2022 01:09 PM (IST)

    Vidyut Jamwal Birthday अभिनेता विद्युत् जामवाल की फिल्में एक्शन प्रधान होती है। शनिवार को वह अपना जन्मदिन मना रहे है। इन दिनों वह फैशन डिजाइनर नंदिता ...और पढ़ें

    Vidyut Jamwal Birthday: विद्युत् जामवाल अभिनेता है।
    Vidyut Jamwal Birthday: विद्युत् जामवाल अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vidyut Jamwal Birthday: विद्युत जमाल का आज जन्मदिन है। वह 42 वर्ष के हो चुके हैं। विद्युत जामवाल ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैं। वह अक्सर अपनी एक्शन फिल्मों के चलते मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। गौरतलब है कि विद्युत जामवाल मार्शल आर्ट कलरीपायट्टु करने में पारंगत है। वह अक्सर अपनी फिल्मों में भी इनका उपयोग करते नजर आते हैं। हाल ही में विद्युत जामवाल ने अपने अफेयर को लेकर किए खुलासे से सभी को चौंका दिया था।

    विद्युत जामवाल नंदिता महतानी को डेट कर रहे हैं

    दरअसल विद्युत जामवाल नंदिता महतानी को डेट कर रहे हैं, जिनकी उम्र 50 वर्ष है और वह विद्युत जामवाल से 8 वर्ष बड़ी है। विद्युत जामवाल ने नंदिता महतानी के साथ अपने अफेयर का खुलासा रोमांटिक तस्वीरों के साथ किया था। दोनों कई अवसर पर साथ देखी गई हैं। दोनों ही पार्टियों में भी साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं विद्युत जामवाल नंदिता मेहतानी के साथ अक्सर एडवेंचर टूरिज्म करती भी नजर आती हैं। दोनों की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आती है।

    यह भी पढ़ें: Sania Mirza के साथ तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा, 'मेरा और सानिया का...'

    विद्युत जामवाल ने फिल्म कमांडो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था

    विद्युत जामवाल ने फिल्म कमांडो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हुई थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। वह फिल्मों में अपने लिए एक्शन सीन भी खुद ही डिजाइन करते है।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone Bikini Photos: फिल्म पठान से दीपिका पादुकोण का नया लुक रिलीज, बिकिनी में कहर ढहाती आईं नजर!

    नंदिता महतानी फैशन की दुनिया में काफी फेमस है

    नंदिता महतानी फैशन की दुनिया में काफी फेमस है। वह उनका नाम डीनो मोरिया के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वह फैशन डिजाइनर है। वह अक्सर सेलिब्रेटी के कपड़े डिजाइन करती हैं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड के पार्टियों में भी स्पॉट किया जाता है। उनकी बॉलीवुड में कई लोगों से अच्छी दोस्ती है। वह करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, सारा अली खान और कियारा आडवाणी के साथ अक्सर पार्टी करती नजर आती है।

    खबरें और भी