Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna ने मनाई मकर संक्रांति, ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आया कपल

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 08:11 PM (IST)

    Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) हर त्योहार अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ ...और पढ़ें

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Photo Instagram)
    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna: 15 जनवरी को दिन धूमधाम से देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस दिन दही चूड़ा, तिल के लड्डू, खिचड़ी खाई और दाल चूरमा खाया जाता है।

    इसी के साथ कई जगहों पर आज के दिन लोग पतंग भी उड़ाते हैं। साउथ इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की धूम देखी जा रही है। राम चरण से लेकर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने भी सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की।

    यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna संग सगाई की खबरों पर Vijay Deverakonda की टीम ने बताई सच्चाई, जानकर हो जाएंगे हैरान

    विजय देवरकोंडा ने की परिवार के साथ पूजा

    साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा  हर त्योहार अपने परिवार के साथ  सेलिब्रेट करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। मकर संक्रांति के मौके पर विजय ने अपने घर पर पेरेंट्स और भाई के साथ पूजा की, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

    इस दौरान एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। वह पीली धोती पहने नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह अपने माता-पिता और भाई के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "अंदारिकी संक्रांति शुभकांक्षलु (सभी को संक्रांति की शुभकामनाएं)"।

    रश्मिका मंदाना ने भी दी शुभकामनाएं

    मकर संक्रांति के मौके पर विजय देवरकोंडा के अलावा उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने फोटो शेयर कर फैंस को संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    एक्ट्रेस इस खास मौके पर देसी स्टाइल में नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड कलर का लहंगा पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं और कैप्शन में लिखा, ''मेरे प्रिय को  पोंगल, मकर संक्रांति, लोहड़ी की शुभकामनाएं।

    खबरें और भी

    रश्मिका और विजय की आने वाली फिल्में

    यह भी पढ़ें- Vijay Deverakonda संग सगाई की खबरों के बीच Rashmika Mandanna ने किया पोस्ट, लिखा- बहुत सारी अव्यवस्थाएं हैं

    दोनों के अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स की बात करें तो रश्मिका जल्द अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल में नजर आएगी। इसके अलावा रेनबो, द गर्लफ्रेंड,' और 'चावा' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। तो वहीं, विजय फिल्म 'फैमिली स्टार' और 'वीडी 12' में नजर आएंगे।