बदल गई Ranabaali की रिलीज डेट, आगे बढ़ेगी विजय और रश्मिका की हिस्टोरिकल-ड्रामा?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म राणाबाली की रिलीज डेट चेंज होने की खबर सामने आ रही है।

राणाबाली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
राणाबाली की रिलीज डेट में बदलाव
इस वजह से चेंज की गई डेट
अब इस दिन थिएटर्स में आएगी मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ समय पहले इसी साल की शुरुआत में फरवरी के महीने में ऑन स्क्रीन कपल से रियल लाइफ कपल बनने वाले साउथ फिल्म कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को भला कौन नहीं जानता। इन दोनों का नाम बीते समय से अपकमिंग फिल्म राणाबाली (Ranabaali) को लेकर चर्चा में बना हुआ है।
अब खबर आ रही है कि रश्मिका और विजय की इस हिस्टोरिकल ड्रामा पीरियड मूवी की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। आइए जानते हैं कि अब राणाबाली को कब रिलीज किया जाएगा।
बदली गई राणाबाली की रिलीज डेट
जितनी चर्चा किसी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होने पर सिनेमाई गलियारे में होती है, ठीक उतनी ही चर्चा फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव होने पर भी की जाती है। इस मामले में फिलहाल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म राणाबाली का नाम शामिल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- इंटेंस लुक..घुड़सवारी और जबरदस्त एक्शन, Ranabaali से सामने आया विजय देवरकोंडा का खूंखार लुक, फैंस हुए इम्प्रेस
-1786442352132.webp)
पिंकविला की खबर में ये जानकारी दी गई है कि Gulte की रिपोर्ट के आधार पर 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों रिलीज होने वाली फिल्म राणाबाली अब आगे बढ़ गई है। हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के चोटिल होने की वजह से मेकर्स ने ये फैसला लिया है और राणाबाली की रिलीज डेट पोस्टपॉन कर दी है।
#RashmikaMandanna Is Eager To Resume Shooting For #Ranabaali & Wrap Up Her Pending Portions Despite Her Recent Injury 👏
— Official Srinu (@OfficialSreeNu) August 11, 2026
As Her Recovery Continues To Progress Well, The Makers Are Reportedly Targeting 30th October 2026 For The Film's Release & Are Confident Of Completing The… pic.twitter.com/8udG0mQVoF
अब ये फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बताया ये भी जा रहा है कि रश्मिका मंदाना अभी राणाबाली में अपने हिस्से की कुछ सीन्स की शूटिंग पूरा करने में असमर्थ हैं, जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है।
इन फिल्मों में दिखी विजय और रश्मिका की जोड़ी
दरअसल राणाबाली विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक दूसरे के साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले ये दोनों डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम जैसी मूवीज में साथ काम कर चुके हैं, वे दोनों मूवीज हिट रही हैं। इस वजह से भी राणाबाली को लेकर फैंस में काफी क्रेज बना हुआ है।

