Rashmika Mandanna को बांहों में लिए नजर आए विजय देवरकोंडा, हनीमून से कपल की रोमांटिक फोटो वायरल
अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन दिया। शादी के बाद, यह कपल हनीमून के लिए ...और पढ़ें
-1774090283923_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने 26 फरवरी को उदयपुर के शानदार होटल मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स एकाया में शादी की। इस फंक्शन में परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
इसके बाद उन्होंने 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में अपने फिल्मी जगत के साथियों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया। शादी की रस्मों के बाद, कपल हनीमून के लिए थाईलैंड गया है जहां से उनकी एक फोटो वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें- 'पहले ट्रोल किया अब...' बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड पाकर इमोशनल हुईं Rashmika Mandanna, सासू मां ने दिखाया सपोर्ट
रोमांटिक नजर आए विजय-रश्मिका
VIROSH के फैंस को बेसब्री से उनकी रोमांटिक गेटवे की फोटोज का इंतजार है। वहीं दूसरी ओर रश्मिका और विजय की हनीमून की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें न्यूलीवेड कपल बेहद खुश नजर आ रहा है।
वैरायटी इंडिया ने इस तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में कपल थाईलैंड के आईलैंड कोह समुई (Koh Samui) में एक-दूसरे को पकड़े हुए और प्यार से एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए देखा जा सकता है।

रश्मिका ने फ्लोरल मैक्सी ड्रेस पहनी है, जबकि उनके पति ने साधारण टी-शर्ट और काली पैंट में कैजुअल लुक अपनाया है। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी की। समारोह के बाद, नवविवाहित जोड़ा विजय के पैतृक शहर, तेलंगाना के महबूबनगर स्थित थुम्मनपेट पहुंचा, जहां उन्होंने अपने नए घर में सत्यनारायण व्रत संपन्न किया।
खबरें और भी
View this post on Instagram
इस फिल्म में साथ आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका और विजय अगली बार राहुल सांकृत्यान द्वारा निर्देशित तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म 'राणाबाली' में नजर आएंगे। शादी के बाद यह उनकी एक साथ पहली फिल्म होगी।
यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay ने रूठी नन्हीं फैन को मनाने के लिए किया खास आयोजन, शादी का निमंत्रण न मिलने से थी नाराज