Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'एक दिन जरूर...' Rashmika Mandanna संग शादी को लेकर क्या बोले Vijay Deverakonda, जमकर की तारीफ

    Updated: Sat, 17 May 2025 05:30 PM (IST)

    मीडिया में काफी लंबे समय से एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के अफेयर के चर्चा है। दोनों ने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जै ...और पढ़ें

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की तस्वीर (फोटो-इंस्टाग्राम)
    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की तस्वीर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. रश्मिका को डेट कर रहे हैं विजय
    2. रश्मिका को बताया अच्छी एक्ट्रेस
    3. शादी को लेकर क्या बोले विजय

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लिगर फेम एक्टर विजय देवरकोंडा काफी समय से रश्मिका मंदाना के साथ कथित तौर पर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों एक्टर्स ने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। इसके अलावा वेकेशन पर से दोनों कई बार सेम लोकेशन के साथ ऐसी तस्वीरें शेयर करते हैं जिससे ये लगता है कि विजय और रश्मिका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    काफी समय से आ रही लिंकअप की खबरें

    अब हाल ही में फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान विजय ने रश्मिका और अपने लिंकअप की अफवाहों के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या रश्मिका के साथ उनके रिश्ते की खबर सच है, तो अभिनेता ने कहा,"मैंने रश्मिका के साथ ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। मुझे और काम करना चाहिए। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह एक खूबसूरत महिला हैं। इसलिए केमिस्ट्री में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।"

    यह भी पढ़ें: Sikandar के बाद रश्मिका मंदाना ने शुरू की Thama की शूटिंग, कहा - अब यही देखने को मिलेगा

    विजय ने गिनाई रश्मिका की खूबियां

    इसके अलावा उन्होंने अभिनेत्री की अच्छी और बुरी क्वालीटीज के बारे में भी बात की। अर्जुन रेड्डी अभिनेता ने कहा,"वह बहुत मेहनती है। वह अपनी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से किसी भी चीज को हरा सकती है। वह बहुत दयालु है और अपने से ज़्यादा हर किसी की सुविधा और खुशी को प्राथमिकता देती है। बुराई पर बोलते हुए एक्टर ज्यादा कुछ नहीं कह पाए। विजय ने कहा कि रश्मिका ऊपर बताए गए गुणों जैसी ही हैं। बस उन्हें थोड़ा संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।"

    इस फिल्म में भी साथ आ सकते हैं नजर

    वहीं जब विजय से उनकी शादी को लेकर पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि एक दिन जरूर कर लूंगा। वहीं कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि रश्मिका और विजय VD14 में फिर साथ नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को राहुल सांकृत्यायन डायरेक्ट करने वाले हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन फैंस दोनों को दोबारा से पर्दे पर देखने के लिए जरूर उत्साहित होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Vijay Deverakonda के साथ Rashmika Mandanna ने मनाया अपना 29वां जन्मदिन? फोटोज देखकर फैंस ने लगा लिया अंदाजा