Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्रिसमस पर सैंटा बने विजय देवरकोंडा, 100 फैंस को दिया पेड ट्रिप का तोहफा, इन शानदार जगहों पर घूमने का मौका

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Mon, 26 Dec 2022 02:21 PM (IST)

    साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हर बार अपने फैंस को किसी नए तरीके से सरप्राइज करते हैं। इस बार क्रिसमस पर उन्होंने अपने चाहने वालों को पेड ...और पढ़ें

    File Photo of Vijay Deverakonda. Photo Credit: Vijay Deverakonda Instagram
    File Photo of Vijay Deverakonda. Photo Credit: Vijay Deverakonda Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ स्टार विजय देवरकोंडाने फिल्मों मे अपनी अदायगी से अच्छी फैन फॉलोइंग बना ली है। लोग उनके लुक्स और एक्टिंग की अक्सर ही तारीफ करते हैं। विजय देवरकोंडा भी अपने चाहने वालों के लिए समय-समय पर कुछ खास करते रहते हैं। लोगों से मिले बेशुमार प्यार के लिए वह हर बार ही नए तरीके से उन्हें धन्यवाद करते हैं। इस बार भी उन्होंने यही किया। विजय देवरकोंडा ने अपने 100 फैंस को अपनी तरफ से ट्रिप पर भेजने की प्लानिंग की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट भी की है, जिसके बाद से यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।

    100 फैंस को पेड ट्रिप पर भेजेंगे विजय देवरकोंडा

    विजय देवरकोंडा ने पांच साल पहले एक ट्रेडिशन शुरू किया था, जिसका नाम 'देवरा सैंटा' (Devera Santa) है। इसका हिस्सा होने के नाते एक्टर हर बार अपने फैंस के लिए कुछ नया करते हैं। जब से यह ट्रेंड शुरू हुआ है, तब से वह हर साल क्रिसमस पर फैंस को कुछ न कुछ सरप्राइज देते रहते हैं। इस बार उनके इस ट्रेंड की पांचवी एनिवर्सरी है। ऐसे मौके पर भी विजय ने फैंस को स्पेशल क्रिसमस गिफ्ट दिया है। इस ट्रेंड के जरिये इस बार विजय अपने 100 फैंस को पेड ट्रिप पर भेजने की तैयारी में हैं। एक्टर ने 25 दिसंबर को यह प्लान फैंस के साथ शेयर किया।

    इन 4 में से एक जगह भेजने की प्लानिंग

    प्लान शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'एक परंपरा है जो पांच साल पहले शुरू की थी। इस साल मेरे पास शानदार आइडिया आया है। मैं आपमें से 100 लोगों को पेड ट्रिप पर भेजना चाहता हूं। डेस्टिनेशन चुनने में मेरी करें। #Devarasanta2022' इसके बाद विजय ने चार ऑप्शन दिए जहां वह फैंस को भेजना चाहते हैं। यह ऑप्शन हैं- माउंटेन ऑफ इंडिया, बीचेस ऑफ इंडिया, कल्चर ट्रिप ऑफ इंडिया और डेसर्ट ऑफ इंडिया। यानी की वह फैंस को उनकी ही पसंदीदा जगह पर भेजेंगे।

    विजय देवरकोंडा वर्क फ्रंट

    विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो कुछ महीनों पहले उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'लाइगर' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बिग बॉस 16 की एक्स कंटेस्टेंट मान्या सिंह ने बदन पर रंग पोतकर मुंबई की सड़कों पर किया वॉक, वायरल हुआ वीडियो

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Death: तुनिषा शर्मा केस में उठी एसआईटी जांच की मांग, AICWA प्रेसिडेंट ने कहा सेट पर डर का माहौल