यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vijay Deverakonda ने परिवार के साथ मकर संक्रांति के मौके पर की पूजा, शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें
Vijay Deverakonda Makar Sankranti मकर संक्रांति (Makar Sankranti) देशभर में 14 और 15 जनवरी को मनाया जाता है । इसी बीच अब साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Vijay Deverakonda Makar Sankranti: मकर संक्रांति (Makar Sankranti) देशभर में 14 और 15 जनवरी को मनाया जाता है। कई राज्यों में इसे 14 जनवरी को मनाते हैं तो वहीं, कई जगहों पर इसे 15 जनवरी को भी सेलिब्रेट करते हैं। हर कोई इसे अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करता है। बॉलीवुड में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिलती है। इसी बीच अब साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने मकर संक्रांति को अपने परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट किया।
परिवार वालों के साथ विजय ने मनाई मकर संक्रांति
विजय देवरकोंडा ने इस खास मौके पर अपने भाई, माता-पिता के साथ घर पर पूजा की। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर की है। फैमिली पिक्चर शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हैप्पी संक्रांति।" इस फोटो में एक्टर के माता-पिता और भाई नजर आ रहे हैं। साथ ही कई सारे भगवान की तस्वीरें भी दिखाई दे रही है और घर की रंगोली भी नजर आ रही है।

लाइगर से किया था बॉलीवुड डेब्यू
साउथ फिल्मों में धमाल मचाने के बाद साल 2022 में विजय ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उन्होंने एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ फिल्म लाइगर से डेब्यू किया था। हालांकि, एक्टर की पहली बॉलीवुड फिल्म पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इन दिनों अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म जन गण मन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में वो अब तक के सबसे अलग नेवर सीन बिफोर किरदार में पेश किया जाएगा। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का निर्माण चार्मी कौर, वामसी पेडिपल्ली कर रहे हैं। जेजीएम (जन गण मन) को हिंदी तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ 3 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Hrithik Sussane Pics: एक साथ पार्टी करते दिखें ऋतिक रोशन और सुजैन खान, वायरल हुई तस्वीरें
यह भी पढ़ें- Priyanka Nick Daughter Photo: एक साल की हुई प्रियंका-निक की बेटी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें