यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Leo Advance Booking: 24 घंटे में छप्पर फाड़ हुई 'लियो' की एडवांस बुकिंग, रिलीज से 42 दिन पहले चला विजय का जादू
Vijay Leo Advance Booking साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की अगली फिल्म का नाम लियो है। इस फिल्म का डायरेक्शन लोकेश कनगराज कर रहे जो विजय को मास् ...और पढ़ें

HighLights
- विदेश में खुली 'लियो' की एडवांस बुकिंग विंडो
- पहले दिन धड़ल्ले से बिके 'लियो' के टिकट
- विजय थलापति की अगली फिल्म है 'लियो'
नई दिल्ली जेएनएन: Vijay Thalapathy Leo Advance Booking In UK: विजय थलापति साउथ सिनेमा के वो कलाकार हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए काफी जाने जाते हैं। खास बात ये है कि विजय के चाहने वालों की तादाद पूरी दुनिया में मौजूद है,
इस बात का अंदाजा आप यूनाइटेड किंगडम यानी यूके में विजय की अपकमिंग फिल्म 'लियो' की बंपर एडवांस बुकिंग से लगा सकते हैं। 7 सितंबर को लियो की एडवांस बुकिंग खिड़की यूके में खुली और 24 घंटे में लियो की टिकटें धड़ल्ले से बिकी हैं।
रिलीज से पहले विजय की फिल्म ने किया कमाल
गुरुवार को यूके में 'लियो' की एडवांस बुकिंग की शुरुआत की गई, फिल्म की रिलीज से 42 दिन पहले विदेश में टिकटों की एडवांस बुकिंग का ये फैसला मेकर्स की ओर से लिया गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की ओर से विजय थलापति की फिल्म 'लियो' की एडवांस टिकट के आंकड़ों की जानकारी दी गई है।
तरण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है- ''विजय की 'लियो' को लेकर यूके में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। 7 सितंबर को यूनाटेड किंगडम में 'लियो' की एडवांस बुकिंग विंडो ओपन की गई हैं, जिसके चलते एक दिन के भीतर 10 हजार से ज्यादा टिकटों की सेल हो चुकी है। इससे पहले विदेश में विजय की किसी भी फिल्म की टिकटों की एडवांस बुकिंग नहीं हुई है।
खबरें और भी
रिलीज से 42 दिन पहले 120 जगह पर लियो की एडवांस बुकिंग शुरुआत की गई है। जिसके चलते इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज होने से पहले विजय की लियो 100k ब्रिटिश पाउंड भी कमा चुकी है। वास्तव में लियो रिलीज के बाद धमाल मचाते हुए नजर आ सकती है।''
जानिए कब रिलीज होगी 'लियो'
विजय थलापति को पिछली बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'बीस्ट' में देखा गया था, हालांकि एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। तब से फैंस विजय को सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करते देखना चाहते हैं।
इस बीच गौर करें कि विजय थलापति और डायरेक्टर लोकेश कनगराज की अपकमिंग फिल्म 'लियो' की रिलीज डेट की तरफ तो ये फिल्म अगले महीने 19 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Jawan: रियल लाइफ में बेहद गॉर्जियस है 'जवान' की ये ब्यूटी, एक्ट्रेस की इन तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर
Jawan: शाह रूख खान की लकी चार्म है ये एक्ट्रेस, 'जवान' से पहले इन फिल्मों में रहा 100% सक्सेस रेट