Vijay Verma ने भारत सरकार के अलर्ट पर किया रिएक्ट, बोले- 'दुनिया खत्म नहीं हो रही...'
विजय वर्मा ने भारत सरकार द्वारा भेजे गए आपातकालीन अलर्ट मैसेज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक मजेदार वीडियो ...और पढ़ें
-1777719472893_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके फोन में भी अचानक अलर्ट मैसेज पॉप हुआ और फोन से सायरन की आवाज आने लगी? दरअसल ये मैसेज भारत सरकार ने अपनी अलर्ट सर्विस की टेस्टिंग के लिए किया था,ताकि आपदा के वक्त इसका इस्तेमाल किया जा सके।
देशभर के करोड़ों लोगों का हाल भी वही था। विजय वर्मा (Vijay Varma) ने भी ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि एलर्ट आने पर उनका रिएक्शन कैसा था?
यह भी पढ़ें- 8 एपिसोड की सीरीज ने OTT पर काटा गदर, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही Crime Drama
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो में विजय किसी रेस्टोरेंट या कैफे में बैठे हैं और अपने फोन पर कुछ देख रहे हैं, तभी एक कुत्ता उन्हें धक्का देता है और विजय का फोन गिर जाता है। इस वीडियो को अलर्ट से जोड़ते हुए, 'मटका किंग'अभिनेता ने लिखा, "सब ठीक है, दुनिया अभी खत्म नहीं हुई है।" वीडियो पर उन्होंने यह भी लिखा, "अलर्ट ने हमें चौंका दिया!!"
उनके इस वीडियो पर कई यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'मैं कुछ बना रही थी मुझे लगा कि मैंने चिमनी ही जला दी।' दूसरे ने लिखा- 'मुझे लगा किसी ने मेरे फोन में बॉम्ब लगा दिया है और ये ब्लास्ट होने वाला है।' तीसरे ने लिखा- 'मैं समझ ही नहीं पाया क्या हुआ?'
View this post on Instagram
किसे डेट कर रहे विजय?
विजय की बात करें तो एक्टर 'जवान' फिल्म की अभिनेत्री आलिया कुरैशी के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को मुंबई में कई बार साथ देखा गया है, जिससे इंटरनेट पर लोगों के बीच यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विजय और आलिया दोनों ने ही अपने कथित रिश्ते पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
