तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद शाह रुख खान की एक्ट्रेस के प्यार में Vijay Varma? रोमांटिक डेट पर साथ आए नजर
तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा को एक मिस्ट्री गर्ल आलिया कुरैशी के साथ स्पॉट किया गया है। ...और पढ़ें
-1776842219657_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों और ओटीटी सीरीज से ज्यादा बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। विजय कुछ समय पहले तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को डेट कर रहे थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
फातिमा को डेट कर रहे थे विजय?
इसके बाद विजय का नाम गुस्ताख इश्क की उनकी को-एक्टर फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) के साथ जुड़ा। हालांकि ऑफिशियल विजय ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। अब हाल ही में एक्टर को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया।
यह भी पढ़ें- Matka King: कौन थे 'मटका किंगपिन' रतन खत्री? जिनसे प्रेरित है Vijay Varma की क्राइम ड्रामा सीरीज
फैंस तभी से ये अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कौन है? आपको बता दें कि इस मिस्ट्री गर्ल का नाम आलिया कुरैशी है। विजय और आलिया को रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया।
हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि विजय और आलिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि 'मटका किंग' एक्टर की लाइफ में आखिर ये मिस्ट्री गर्ल है कौन?
View this post on Instagram
कौन हैं आलिया कुरैशी?
आलिया एक एक्ट्रेस और सिंगर हैं। उन्होंने 'इटर्नली कन्फ्यूज्ड एंड ईगर फॉर लव' जैसी सीरीज से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसमें विहान समत ने लीड रोल निभाया था। इसके अलावा आलिया, शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर चुकी हैं।
View this post on Instagram
फिल्म में उन्होंने शाह रुख खान की टीम की सदस्य जानवी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 और नादानियां में भी दिखाई दी थीं।
यह भी पढ़ें- 'Kartik Aaryan बॉलीवुड के पीआर किंग हैं...', Matka King एक्टर विजय वर्मा ने कसा कार्तिक पर तंज? इंटरनेट पर बवाल
