ढाई महीने बाद जेल से रिहा हुए Vikram Bhatt, कहा- 'भगवान कृष्ण की तरह मुझे एक नई लड़ाई...'
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी 30 करोड़ के फ्रॉड केस में 71 दिन बाद जेल से रिहा हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विक्रम ...और पढ़ें

ढाई महीने बाद जेल से बाहर आए विक्रम भट्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 30 करोड़ के फ्रॉड केस में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) और उनकी पत्नी श्वेतांबरी (Shwetambari) को जेल जाना पड़ा था। अब 71 दिन बाद दोनों को जेल से रिहा कर दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को विक्रम भट्ट जेल से बाहर आए। जेल से बाहर आकर उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में अपने केस और जेल में बिताए दिनों के बारे में बात की है।
ढाई महीने बाद छूटे विक्रम भट्ट
विक्रम भट्ट ने कहा, "मैंने ढाई महीने जेल में बिताए हैं। मुझे न सिर्फ उम्मीद थी, बल्कि मुझे यहां के लॉ एंड ऑर्डर पर पूरा भरोसा भी था। मुझे पता था कि सच जरूर सामने आएगा। जेल में मेरा एक दोस्त बना जिसने मुझे मेवाड़ की मिट्टी के स्वभाव के बारे में बताया। उन्होंने मुझसे कहा कि मेवाड़ की मिट्टी में सच परेशान हो सकता है, लेकिन हार नहीं सकता। मैं मेवाड़ की उसी मिट्टी का तिलक लगाकर यहां से जा रहा हूं, यहां सच की हमेशा जीत होगी।"
कानून पर विक्रम को भरोसा
विक्रम भट्ट ने भगवान श्रीकृष्ण का जिक्र करते हुए कहा, "यह पांचवा धाम है। मैं भगवान कृष्ण का भक्त हूं। मैं उसी जगह पर रहा हूं जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। समझो कि मैं पहले से दोगुना अच्छा बनकर बाहर आ रहा हूं। भगवान कृष्ण की तरह मुझे एक नई लड़ाई लड़नी है। मैं कानून और व्यवस्था के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। मुझे इस देश के कानूनी सिस्टम पर पूरा भरोसा है। जो भी न्याय होगा वह सभी के हित में होगा।"
यह भी पढ़ें- फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी को बड़ी राहत, करोड़ों की ठगी मामले में SC ने दी जमानत

क्यों गिरफ्तार हुए थे विक्रम भट्ट?
विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को दिसंबर में मुंबई से राजस्थान पुलिस ने 30 करोड़ के फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया था। विक्रम और उनकी पत्नी पर आरोप लगा था कि विक्रम और श्वेतांबरी भट्ट ने एक फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़ा फ्रॉड किया। शिकायत करने वाले ने दावा किया कि उन्होंने विक्रम की कंपनी को चार फिल्मों के प्रोडक्शन के लिए पैसे दिए थे लेकिन इसका गलत इस्तेमाल किया गया।