यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vikrant Massey ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर मांगी माफी, राम-सीता का शेयर किया था विवादित कार्टून
Vikrant Massey Apologies For Hurt Sentiments 12th फेल एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे क ...और पढ़ें

HighLights
- विक्रांत मैसी ने भगवान राम-माता सीता को लेकर किया था विवादित ट्वीट
- 2018 के ट्वीट के लिए विक्रांत मैसी ने मांगी माफी
- वकील संग वायरल हुई विक्रांत मैसी की व्हाट्सएप चैट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vikrant Massey Apologies For Old Tweet: टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाले विक्रांत मैसी इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने साल 2023 में 12th फेल से दर्शकों का खूब दिल जीता। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
इस फिल्म में उन्होंने आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार की कहानी को फिल्मी पर्दे पर उतारा था। इस फिल्म की सफलता के बाद विक्रांत मैसी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे किये थे।
हालांकि, अपनी फिल्म 12th फेल के लिए दर्शकों का प्यार पाने वाले विक्रांत मैसी अब श्री राम-माता सीता पर किये गए पुराने ट्वीट की वजह से विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अब माफी मांगी है। क्या है पूरा मामला जानिए-
विक्रांत मैसी ने श्री राम- माता सीता को लेकर किया था ऐसा ट्वीट
12वीं फेल के लिए मिले प्यार के बाद अब हाल ही में विक्रांत मैसी को सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। इसकी वजह है, उनका 2018 में किया गया श्री राम और माता सीता पर ट्वीट। विक्रांत मैसी का एक पुराना पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey के भाई ने 17 साल की उम्र में अपनाया था इस्लाम धर्म, पिता ने कहा-'बेटा अगर तू...'
दरअसल विक्रांत मैसी ने 2018 में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कार्टून पोस्ट शेयर किया था, जिसमें श्रीराम और माता सीता फीचर थे। उनके इस ट्वीट पर यूजर्स भड़क उठे थे। एक्टर पर हिंदुओ की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था। अब हाल ही में विक्रांत मैसी ने अपने इस ट्वीट के लिए माफी मांगी है।
खबरें और भी
किसी का अपमान करना मेरा मकसद नहीं था- विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी ने 2018 में किये गए उस ट्वीट के लिए माफी मांगते हुए लिखा, "मैं अपने साल 2018 में किये गए ट्वीट से जुड़ी कुछ बातों के बारे में कहना चाहता हूं। मेरा इरादा कभी भी हिंदू कम्यूनिटी की भावनाओं को आहत करना या उनका अपमान करना नही था। लेकिन जैसे ही में मजाक में किये गए उस पुराने ट्वीट के बारे में सोचता हूं, तो मुझे लगता है कि मैं उस वक्त कैसे कड़वी बात कही थी।
मैं उस बात को न्यूजपेपर में पब्लिश हुए कार्टून को शेयर किये बिना भी कह सकता था। मैं उसके लिए बहुत ही ज्यादा शर्मिंदा हूं और जिनकी भावनाएं आहत हुई हैं, उस हर शख्स से माफी मांगना चाहता हूं। जैसा की आप सब जानते हैं कि मैं अब सभी धर्मों की आस्था और विश्वास को सम्मान करता हूं। हम सब समय के साथ बड़े होते हैं और अपनी पुरानी गलतियों पर दोबारा सोचते हैं। ये मेरी गलती थी"।
वकील के साथ विक्रांत मैसी की बातचीत हुई वायरल
विक्रांत मैसी ने खुद तो ट्वीट करके माफी मांगी ही, लेकिन इसी के साथ उनका मुंबई के एक वकील आशुतोष जे दुबे के साथ हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस ट्वीट में 12th Fail एक्टर अपने किये गए ट्वीट पर पछतावा करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में विक्रांत मैसी ने बताया था कि उनके परिवार में सब लोगों का धर्म अलग है। उनके भाई ने 17 साल की उम्र में मुस्लिम धर्म अपनाया था।