Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान के बाद Vikrant Massey को मिली धमकी, इस वजह से निशाने पर The Sabarmati Report एक्टर

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 06:22 PM (IST)

    Vikrant Massey Threats मौजूदा समय में बॉलीवुड मेगा सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकियों का मामला काफी गर्माया हुआ है। इस कड़ी में अब नया नाम ...और पढ़ें

    बॉलीवुड फिल्म कलाकार विक्रांत मैसी (Photo Credit-Jagran)
    बॉलीवुड फिल्म कलाकार विक्रांत मैसी (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. अभिनेता विक्रांत मैसी को मिल रही हैं धमकियां
    2. क्यों टारगेट बने 12th फेल फिल्म कलाकार
    3. द साबरमती रिपोर्ट में नजर आएंगे एक्टर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभी सिकंदर फिल्म सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को जाने से मारने की धमकियों का सिलसिला थमा नहीं है कि इस मामले में नया नाम अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) Threats) का जुड़ रहा है। हिंदी सिनेमा के सेलेब्स को धमकियां मिलना अब आम बात सी हो गई है, लेकिन एक एक्टर के तौर पर ये एक गंभीर मुद्दा भी बन गया है। 

    हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्मद द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रांत ने इस मामले का खुलासा किया है और बताया है कि किस तरह से उनको टारगेट किया जा रहा है। आइए इस मैटर को डिटेल्स में समझते हैं। 

    क्यों मिल रही हैं विक्रांत मैसी को धमकियां

    व्रिकांत मैसी इन दिनों आने वाली फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसने फैंस के दिलों को जीत लिया है। ये फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है। ट्रेलर देखने पर पता लगेगा कि मूवी गुजरात कांड से ताल्लुक रखती है। इस मूवी को लेकर अब विक्रांत को धमकियां मिल रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा है- 

    ये भी पढ़ें- 'दो करोड़ दो या मरने को तैयार रहो', सलमान खान को फिर धमकी, एक गिरफ्तार

    मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं। मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तमाम धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। इस बारे में मुझसे किसी ने पूछा नहीं, इसलिए मैंने पहले नहीं बताया। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि हम कलाकार हैं और कहानियां बताते हैं। लोग क्या सोचते हैं और क्या बोलते हैं, उस पर मैं ध्यान नहीं देता हूं। बस मैं इतना बताना चाहता हूं कि ये फिल्म (द साबरमती रिपोर्ट) पूरी तरह से फैक्ट्स पर बेस्ड है। 

    इस तरह से विक्रांत मैसी ने मिल रहीं धमकियों को लेकर खुलकर बात की है। बता दें द साबरमती रिपोर्ट को लेकर बीते समय में कई तरह की खबरें सामने आई हैं और फिल्म की रिलीज डेट को भी बदला गया है। 

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी द साबरमती रिपोर्ट

    यूं तो विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट को इसी साल 3 मई को रिलीज किया जाना था। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 और अन्य कारणों से इसे आगे बढ़ाया गया। अब ये मूवी 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में व्रिकांत मैसी के अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। द साबरमती रिपोर्ट का डायरेक्शन रंजन चंडेल ने किया है, जबकि इसकी निर्माता मशहूर फिल्ममेकर एकता कपूर हैं। 

    ये भी पढ़ें- 'लॉरेंस बिश्नोई अच्छा आदमी', Salman Khan पर EX गर्लफ्रेंड सोमी अली ने फिर लगाए गंभीर आरोप