विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उम्र का अंतर...' Aankhon ki Gustaakhiyan का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आए विक्रांत-शनाया

Published: Wed, 04 Jun 2025 04:08 PM (IST)

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्म आंखों की गुस्ताखियांसे डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों ...और पढ़ें

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 11 जुलाई को रिलीज होगी आंखों की गुस्ताखियां
  2. लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे विक्रांत-शनाया
  3. संतोष सिंह हैं फिल्म के डायरेक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म आंखों की गुस्ताखियां के साथ डेब्यू करने वाली हैं। इस मूवी में उनके अपोजिट 12th फेल एक्टर विक्रांत मैसी नजर आएंगे। ये एक रोमांटिक मूवी होगी। फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मेकर्स ने शेयर किया रोमांटिक पोस्टर

अब मेकर्स ने मूवी का एक फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज किया है जिसमें कपल एक एम्यूजमेंट पार्क में नजर आ रहे हैं। विक्रांत और शनाया एक रोमांटिक माहौल में घोड़े पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस फर्स्ट पोस्टर ने एक टोन सेट कर दी है जो दिखा रहा है कि मूवी की कहानी एक रोमांटिक और ड्रिमी बैकग्राउंड में सेट की गई है। वह शनाया का हाथ धीरे से पकड़े हुए हैं। दोनों एक दूसरे की तरफ झुके हुए हैं और उनकी आंखें बंद हैं। बड़े ही प्यार से विक्रांत ने अपना हाथ शनाया के हाथों में डाला हुआ है।

यह भी पढ़ें: Don 3: विक्रांत मैसी और रणवीर सिंह की जोड़ी ‘डॉन 3’ के लिए तैयार, इस दिन से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग!

रेड कलर की ड्रेस में नजर आईं शनाया

विक्रांत ने कैजुअल ब्राउन जैकेट और ट्राउजर पहना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ शनाया लाल रंग की सीक्विन्ड थाई-हाई स्लिट ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने हाथ में सनग्लास पकड़ रखा है। बैकग्राउंड में गोल्डन लाइट्स दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

दोनों के बीच कितना है उम्र का अंतर?

फर्स्ट लुक पोस्टर पर फैंस मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इस नई जोड़ी को लेकर उत्साहित हैं, जबकि अन्य ने दोनों की उम्र के बीच अंतर को लेकर सवाल किया। विक्रांत 38 साल के हैं जबकि शनाया 25 की हैं। जताई है। दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर है।

फैंस ने कहा -अच्छी जोड़ी नहीं

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,"उम्र का अंतर दिख रहा है", दूसरे ने कहा, "यह बहुत पुराना कैंपेन हो चुका है"। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया,"विक्रांत मैसी शनाया कपूर के साथ अच्छे नहीं लग रहे।"

आंखों की गुस्ताखियां 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अप्रैल में जी स्टूडियोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अनाउंसमेंट के जरिए रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने कैप्शन लिखा, "इस मानसून में सिर्फ गिरना नहीं है, बल्कि प्यार को महसूस करना है। #आंखों की गुस्ताखियां 11 जुलाई 2025 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में"।

यह भी पढ़ें: शनाया कपूर के साथ इस दिन Aankhon Ki Gustaakhiyan करते दिखेंगे Vikrant Massey, रिलीज डेट हुई लॉक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।