Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शनाया कपूर के साथ इस दिन Aankhon Ki Gustaakhiyan करते दिखेंगे Vikrant Massey, रिलीज डेट हुई लॉक

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 09:12 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने द साबरमती रिपोर्ट और 12th फेल जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अब अपनी ल ...और पढ़ें

    शनाया कपूर और विक्रांत मेसी की फिल्म (फोटो- इंस्टाग्राम)
    शनाया कपूर और विक्रांत मेसी की फिल्म (फोटो- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. कब रिलीज होगी फिल्म?
    2. लीड एक्ट्रेस हैं शनाया कपूर
    3. सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ (Aankhon ki Gustaakhiyan) के साथ बॉलीवुड में एक नया रोमांस लाने वाला है। इसी के साथ फैंस को पर्दे पर विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फ्रेश जोड़ी रोमांस करते देखने को मिलेगी। इस प्रेम कहानी का उद्देश्य भावनाओं और प्राकृतिक केमिस्ट्री और दिल को छू लेने वाला अनुभव प्रदान करना है।

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    पिछले काफी समय से इसकी शूटिंग चल रही थी। शनाया बैक स्टेज से कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को इसकी जानकारी दे रही थीं। हालांकि अब फिल्म को रिलीज डेट भी मिल गई है। जी स्टूडियोज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मूविंग वीडियो के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की। फिल्म 11 जुलाई 2025 को रिलीज होने के लिए तैयार। यह बड़े पर्दे पर रोमांस का एक नया रूप लेकर आएगी।  इसके साथ ही ये एक ऐसी ऑन-स्क्रीन जोड़ी हैं जो फ्रेश, यंग, और फुल ऑफ लाइफ है। कह सकते हैं कि ये आपको स्क्रीन से नजर हटाने का मौका नहीं देगी।

    यह भी पढ़ें: 'कजिन्स को पीछे छोड़ देगी...' Shanaya Kapoor के हाथ लगी एक बड़ी फ्रेंचाइजी की फिल्म, डबल रोल में आएंगी नजर

    मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

    फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए मेकर्स ने लिखा,"इस मानसून में,सिर्फ गिरना नहीं है बल्कि प्यार को महसूस करना है। #आंखों की गुस्ताखियां 11 जुलाई 2025 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।" फिल्म की कहानी की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसे अभी सीक्रेट रखा गया है। फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है,जबकि संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ZEE5 (@zee5)

    किन फिल्मों में नजर आएंगी शनाया कपूर?

    आंखों की गुस्ताखियां के अलावा शनाया के पास कई सारी फिल्में हैं। वह वृषभ में भी नजर आएंगी। इस तेलुगु-मलयालम फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में होंगे। सलमा आगा की बेटी जहरा एस खान और रोशन मेका भी फिल्म में नजर आएंगी। वृषभ तमिल, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज होगी। इसका निर्माण एवीएस स्टूडियो, फ़र्स्ट स्टेप मूवीज़ और बालाजी टेलीफ़िल्म्स ने किया है। यह 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा शनाया ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कार्गिल गर्ल में काम किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Tu Yaa Main Teaser: डेब्यू के लिए तैयार Shanaya Kapoor, सर्वाइवल थ्रिलर है पहली फिल्म, रोंगटे खड़े कर देगा टीजर