विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Operation Safed Sagar में ये एक्टर बना 'नवाज शरीफ'? 2000 के दशक के दिग्गज कॉमेडियन ने दी कई कल्ट फिल्में

Updated: Wed, 19 Aug 2026 09:55 PM (IST)

नेटफ्लिक्स सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर में इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर्स के किरदार में दिखे एक्टर्स को तो प्यार मिला ही, लेकिन ...और पढ़ें

ऑपरेशन सफेद सागर में ये एक्टर बना नवाज शरीफ/ फोटो- Instagram

ऑपरेशन सफेद सागर में ये एक्टर बना नवाज शरीफ/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. ऑपरेशन सफेद सागर में ये एक्टर बना नवाज शरीफ

  2. 2000 के दशक में कॉमेडी फिल्म से जीता था दिल

  3. नवाज शरीफ के किरदार में मिला दर्शकों का प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर इस वक्त नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग बनी हुई है। सिद्धार्थ से लेकर अभय वर्मा, जिम्मी शेरगिल, हर्ष ए सिंह, तारुक रैना, मिहिर आहूजा जैसे सभी कलाकारों को उनके किरदार के लिए काफी प्यार मिल रहा है।

हालांकि, इन सभी किरदारों में 9 साल से अधिक पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहे नवाज शरीफ की भूमिका में दिखे अभिनेता ने भी खूब वाहवाही बटोरी है। कौन हैं वह एक्टर जिन्होंने 'ऑपरेशन सफेद सागर' में निभाया 'नवाज शरीफ' का किरदार, नीचे पढ़ें डिटेल्स।

यह थिएटर एक्टर बना सीरीज में नवाज शरीफ

नेटफ्लिक्स की ऑपरेशन सफेद सागर सीरीज में जिस एक्टर ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का किरदार अदा किया है, वह कोई और नहीं, बल्कि बिहार में जन्में एक्टर विनय पाठक हैं। विनय पाठक एक थिएटर और फिल्म एक्टर हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म में सपोर्टिंग किरदार निभाए हैं।

साल 1996 में फिल्म फायर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले विनय पाठक बॉम्बे ब्वॉयज, हम दिल दे चुके सनम, हर दिल जो प्यार करेगा, जिस्म, खोसला का घोसला, जॉनी गद्दार जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उनको इंडस्ट्री में असल पहचान साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'खोसला का घोसला' से मिली थी, जिसमें एक्टर ने आसिफ इकबाल का किरदार अदा किया था।

Screenshot 2026-08-19 215126

एक्टिंग के साथ-साथ होस्ट भी रह चुके हैं विनय पाठक

विनय पाठक ने अपने 30 साल के करियर में न सिर्फ फिल्मों में काम किया, बल्कि वह टीवी शोज भी कर चुके हैं। अभिनेता ने टीवी की दुनिया में साल 1997 में शो 'मार्गरीटा' से कदम रखा था। इसके उन्होंने अपने सबसे करीबी दोस्त और 'खोसला का घोसला' एक्टर के साथ मिलकर 'ओए'होस्ट किया। उसके बाद वह 'रणवीर-विनय और कौन? भी लेकर आए। इसके अलावा विनय पाठक ने हाउस अरेस्ट, दुनिया गोल है और क्रिकेट क्रेजी की मेजबानी भी संभाली। उन्होंने 'धुरंधर 2' एक्टर गौरव गेरा के साथ मिलकर एक गैग बेस्ड शो भी बनाया था।

_ - 2026-08-19T215239.785

उनकी वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' की बात करें तो यह सीरीज साल 1999 में हुईं कारगिल वॉर में हमारी इंडियन एयरफोर्स की कोशिशों का वह अनदेखा रूप दिखाती है, जिससे कम ही लोग वाकिफ थे। विनय पाठक इस सीरीज के अलावा ग्राम चिकित्सालय, स्पेशल ऑप्स 2 में भी काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- जिमी शेरगिल से लेकर सिद्धार्थ तक, Operation Safed Sagar में रियल लाइफ 'हीरोज' बने ये कलाकार

यह भी पढ़ें- 56 साल पुरानी Manoj Kumar की फिल्म करवाती है देश पर गर्व, 'गदर' से 'बॉर्डर 2' तक; इन फिल्मों ने दुनियाभर में फहराया परचम