Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshay Kumar के साथ 'लड़ाई' की खबरों पर विपुल अमृतलाल शाह ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों अब साथ नहीं करते काम

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 09:21 PM (IST)

    Vipul Amrutlal Shah On Akshay Kumar विपुल अमृतलाल शाह ने अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। गौरतलब है कि दोनों ने पिछले एक दशक से भी ज्यादा ...और पढ़ें

    Vipul Amrutlal Shah On Akshay Kumar, Vipul Amrutlal Shah, Akshay Kumar
    Vipul Amrutlal Shah On Akshay Kumar, Vipul Amrutlal Shah, Akshay Kumar

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vipul Amrutlal Shah On Akshay Kumar: विपुल अमृतलाल शाह ने अक्षय कुमार की फिल्म आंखें के साथ में डेब्यू किया था। इस समय अभिनेता की भूमिका के चर्चाओं का बाजार गर्म था। काफी लम्बे समय इन दोनों ने साथ काम नहीं किया है तो लोग अब झगड़े होने का आशंका लगा रहे थे। अब इस पर विपुल अमृतलाल शाह ने चुप्पी तोड़ी है। विपुल शाह ने अक्षय कुमार के साथ वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम, नमस्ते लंदन और द एक्शन रिप्ले जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

    आखिर क्यों एक दशक से अक्षय-विपुल ने नहीं किया साथ काम?

    अक्षय कुमार के साथ एक दशक तक साथ काम नहीं करने पर निर्माता विपुल शाह ने बात की है। उन्होंने कहा, 

    "हम लोगों ने लगातार साथ काम किया। तो हम दोनों को लगा कि अन्य अभिनेताओं के साथ काम करना भी जरूरी है और ये दोनों के लिए अच्छा होगा।"

    क्या दोनों के बीच हो गई थीं अनबन?

    इस अवसर पर विपुल शाह से पूछा गया कि क्या उनकी अक्षय कुमार से लड़ाई हो गई है। इस प्रकार की खबरों पर विपुल शाह ने कहा, 

    "हमने अपने पूरे करियर में कभी लड़ाई नहीं की। हम दोनों ने ब्रेक लिया है। मैं और अक्षय दोनों व्यस्त है। लेकिन अवसर मिलने पर हम दोनों साथ काम करेंगे।"

    विपुल शाह ने हाल ही में किस फिल्म का निर्माण किया था?

    विपुल शाह ने हाल ही में फिल्म द केरल स्टोरी का निर्माण किया था। इस फिल्म में अदा शर्मा की अहम भूमिका थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था। फिल्म की कुल कमाई ढाई सौ करोड़ के पास थी। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल थी। अब वह जल्द कई और फिल्मों का भी निर्माण करते नजर आएंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    विपुल शाह की फिल्में बॉक्स पर कैसा व्यापार करती है?

    विपुल शाह की फिल्में बॉक्स पर काफी अच्छा व्यापार करती है। उनकी फिल्में कॉमेडी के अलावा रोमांटिक भी होती है। हालांकि, उनकी पिछली फिल्म द केरल स्टोरी एक गंभीर विषय पर आधारित थी। इस फिल्म को लेकर फैंस में भी काफी उत्सुकता थी। अब वह जल्द कई और विषयों पर भी फिल्म बनाते नजर आएंगे। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)