यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anushka Sharma को लंदन में घूमते हुए रिकॉर्ड कर रहा था शख्स, चिढ़ गए Virat Kohli; घूरते आए नजर
क्रिकेट की चकाचौंध और लाइमलाइट से दूर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन में शांति भरा जीवन जी रहे हैं। मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास क ...और पढ़ें

HighLights
- साल 2017 में कपल ने की थी शादी
- अभी लंदन में हैं विराट-अनुष्का
- बेकरी के पास नजर आया कपल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से लंदन शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं। कपल ने मुंबई की चकाचौंध और कैमरे की निगाहों से खुद को दूर रखकर एक शांत जीवन जीना चुना है, लेकिन ऐसा लगता है कि स्पॉटलाइट उनका पीछा नहीं छोड़ती।
लंदन में घूम रहे थे विराट -अनुष्का
हाल ही में कपल लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रहे थे जहां कोई फिर से उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करने लगा। सोशल माडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट और अनुष्का लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ डाले घूम रहे हैं जबकि पीछे से कोई उन्हें रिकॉर्ड कर रहा है। इतने में विराट पीछे घूमते हैं और रिकॉर्ड करने वाले शख्स को घूरते हैं। ऐसा लग रहा था वो चाहते हैं कि वह उनका वीडियो रिकॉर्ड न करे।
.jpg)
यह भी पढ़ें: 14 साल पुराना Virat Kohli और जेनेलिया डिसूजा का वो ऐड जिसे रिलीज करते ही कर दिया बैन
साल 2017 में कपल ने की थी शादी
गुरुवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक और वीडियो ऑनलाइन सामने आया जिसमें वे शहर में घूमते हुए नजर आए। दोनों को लंदन में एक बेकरी के बाहर बैठे देखा गया। वे अपने बच्चों - वामिका और अकाय के बिना देखे गए। विराट और कोहली और अनुष्का ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे वामिका और अकाय हैं। दूसरे बेबी के जन्म के बाद कपल ने लंदन शिफ्ट होने का मूड बनाया। दोनों ने स्टारडम से दूर नॉर्मल लाइफ जीने के लिए ऐसा निर्णय लिया।
View this post on Instagram
अब किस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का
वर्कफ्रंट की बात करें तो को आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में देखा गया था जिसके बाद से उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ नजर आए थे। इसके अलावा अनुष्का ने क्रिकेट के दिग्गज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफी फिल् में भी काम कर चुकी हैं जिसका नाम चकदा एक्सप्रेस है। इस फिल्म के रिलीज के बाद अनुष्का की बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद वापसी होगी।