विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh के पार्ट 2 में नजर आएंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:13 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 08:38 PM (IST)

हनुमान अंश की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने संकेत दिया है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिल्म के आने वाले पार्ट्स में कैमियो कर सकते हैं।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी की डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश (Hanuman Ansh) काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए हैं। शोभिनव सत्या ने मूवी में नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) का किरदार निभाया है।

फिल्म में नजर आएंगे विराट-अनुष्का?

कई सेलेब्स ये मूवी देख चुके हैं और उन्होंने फिल्म की तारीफ भी की। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने भी कहा था कि वो चाहते हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी ये फिल्म देखें।

अब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इसको लेकर एक नया बयान दिया है। नम्रता ने बताया कि फिल्म के आने वाले पार्ट्स में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कैमियो हो सकता है।

पार्ट 2 की क्या होगी कहानी?

हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट हमेशा से एक ट्रॉयोलॉजी के तौर पर आने वाला था। नम्रता ने यह भी बताया कि तीसरे पार्ट में यह दिखाया जाएगा कि नीम करोली बाबा की स्प्रीचुअल जर्नी ग्लोबल ऑडियंस तक कैसे पहुंची।

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में जब नम्रता से पूछा गया कि क्या विराट और अनुष्का जैसे सितारे फिल्म के दूसरे पार्ट में कैमियो कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा, 'मैंने उनमें से कुछ से संपर्क किया है और वे फिल्म के बारे में पहले से जानते थे।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Namrata Singh (@beingnamratag)

क्या है मेकर्स का प्लान?

विराट और अनुष्का का नीम करोली बाबा के साथ एक आध्यात्मिक संबंध है और वे कई बार उनके कैंची धाम जा चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि कहानी को ग्लोबल लेवल पर ले जाने से पहले वह भारतीय भक्तों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।

नम्रता ने कहा,'भारत में हजारों भक्त हैं जिनके जीवन को उन्होंने छुआ है और वे निस्संदेह सर्वोपरि हैं। कैंची की कहानी भारतीय भक्तों के बारे में है। तीसरी फिल्म इस बात पर केंद्रित होगी कि कैसे उन्होंने विदेशियों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करके भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया, चाहे वे स्टीव जॉब्स हों, मार्क ज़करबर्ग हों, ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी हों, जूलिया रॉबर्ट्स हों।'

Hanuman (7)

अब तक कितना कर चुकी है कलेक्शन?

हनुमान अंश 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने अपने मामूली 2 करोड़ रुपये के बजट को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता में बदल दिया है। 7 अगस्त को रिलीज हुई विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 33 दिनों में भारत में 143.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 169.20 करोड़ रुपये का सकल लाभ अर्जित किया है, जैसा कि Sacnilk के अनुसार बताया गया है।

यह भी पढ़ें- IPL खत्म होने के बाद सुकून के पल बिता रहे हैं Anushka Sharma-विराट कोहली, अकाय की झलक ने जीता इंटरनेट का दिल

यह भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पर विराट-अनुष्का की हुई फजीहत, VIP ट्रीटमेंट को लेकर हुए ट्रोल