IPL खत्म होने के बाद सुकून के पल बिता रहे हैं Anushka Sharma-विराट कोहली, अकाय की झलक ने जीता इंटरनेट का दिल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटे अकाय के साथ लंदन के पार्क में क्वालिटी टाइम बिताते हुए एक तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है।
-1781695030089_m.webp)
बेटे अकाय संग समय बिताते दिखे विराट-अनुष्का/ फोटो- Instagram
HighLights
आईपीएल के बाद लंदन पहुंचे विराट-अनुष्का
अकाय संग पार्क में क्वालिटी टाइम बिताता दिखा कपल
इंटरनेट पर वायरल हुई कपल की तस्वीरों ने जीता दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद लंदन पहुंच चुके हैं। चकाचौंध और मीडिया की नजरों से दूर यह स्टार कपल वहां बेहद शांति से अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा है। हाल ही में विराट और अनुष्का की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अपने लाडले बेटे अकाय के साथ एक पार्क में घूमते नजर आ रहे हैं।
बेटे अकाय संग क्वालिटी टाइम बिताते दिखे विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दो तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है, जिसे एक फैन ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। पहली फोटो में जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दोस्तों के साथ चिट-चैट कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में विराट कोहली (Virat Kohli) ने बेटे अकाय को गोद में उठाया है।
यह भी पढ़ें- शाह रुख-अनुष्का की फ्लॉप फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' पर इम्तियाज अली का छलका दर्द, बोले- 'स्टोरी अच्छी थी लेकिन...'

लंदन के पार्क में घूमते हुए यह कपल एकदम कंफर्ट लुक में नजर आया। फोटो में जहां अनुष्का शर्मा ने मल्टीकलर शर्ट के साथ लूज जींस पहनी हुई है, तो वहीं विराट कोहली ब्लैक रंग की जैकेट के साथ बेज कलर की पैंट्स में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
जीत के बाद प्रेमानंद जी की शरण में गया था कपल
लंदन की इन वायरल तस्वीरों से कुछ दिनों पहले इस कपल का एक वीडियो भी सामने आया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के बाद यह कपल वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के 'राधा केलि कुंज' आश्रम पहुंचा था। इस दौरान दोनों बिल्कुल सादगी से नंगे पैर नजर आए थे। आश्रम से निकलते समय वहां किसी भी तरह की भीड़ या अफरा-तफरी न मचे, इसके लिए अनुष्का और विराट ने अपने चेहरों को मास्क से ढका हुआ था।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फैंस के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। विराट-अनुष्का के दो बच्चे हैं— बड़ी बेटी वामिका और छोटा बेटा अकाय।
