यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anushka-Virat: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच गुवाहाटी से अचानक मुंबई लौटे विराट, जानें क्या है वजह?
Anushka Sharma Pregnancy News अनुष्का शर्मा और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल जल्द ही ही ...और पढ़ें

HighLights
- क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 के बीच विराट कोहली को अचानक लौटना पड़ा मुंबई
- इमरजेंसी के कारण अनुष्का शर्मा से मिलने पहुंचे विराट कोहली?
- अनुष्का शर्मा के सेकंड टाइम प्रेग्नेंसी की है खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anushka Sharma-Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से ये खबर आ रही है कि ये कपल जल्द ही बेटी 'वामिका' के बाद अपनी दूसरी संतान का स्वागत कर सकता है।
मीडिया में ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि खुद अनुष्का अपने सेकंड बेबी के आने की जल्द ही घोषणा कर सकती हैं। अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच रिपोर्ट्स की मानें तो, क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 के मुकाबले के लिए गुवाहटी पहुंचे विराट कोहली को इमरजेंसी के कारण अचानक मुंबई लौटना पड़ा है।
गुवाहाटी से अचानक मुंबई लौटे विराट कोहली?
बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली को इमरजेंसी में अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए गुवाहटी से मुंबई लौटना पड़ा है। इन खबरों ने अनुष्का शर्मा की सेकंड प्रेग्नेंसी की खबर हवा दी है। हालांकि, विराट के अचानक लौटने की इमरजेंसी क्या थी, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
एशिया कप के बाद अब फैंस अब ICC ODI Cricket World Cup के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्ल्ड कप 12 साल के बाद इंडिया में खेला जा रहा है। 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को इंडिया और नीदरलैंड के बीच मुकाबला होगा।
खबरें और भी
2021 में विराट-अनुष्का ने किया था पहली बेटी का स्वागत
अनुष्का-शर्मा और विराट कोहली साल 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी, जिसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
इसके बाद साल 11 जनवरी 2021 में अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने अपनी बेटी 'वामिका' का स्वागत किया था। आपको बता दें कि ये कपल अपनी बेटी वामिका को मीडिया लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रखता है। हालांकि, अनुष्का शर्मा की सेकंड टाइम प्रेग्नेंसी को लेकर इस कपल की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गयी है।