विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार का ये ताज़ा Video देखिये, फिल्म गोल्ड को लेकर किया ये ख़ुलासा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 10 Dec 2017 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 11:51 AM (IST)

फिल्म गोल्ड से छोटे परदे की स्टार और नागिन फेम मौनी रॉय की बॉलीवुड यात्रा शुरू हो रही है।

अक्षय कुमार का ये ताज़ा Video देखिये, फिल्म गोल्ड को लेकर किया ये ख़ुलासा
अक्षय कुमार का ये ताज़ा Video देखिये, फिल्म गोल्ड को लेकर किया ये ख़ुलासा

मुंबई। फटाफट और अनुशासन के साथ अपनी फिल्मों को पूरी करने के लिए फेमस अक्षय कुमार ने अपनी एक और फिल्म की शूटिंग ख़त्म कर ली है। ये है अगले साल रिलीज़ होने वाली फिल्म गोल्ड, जिसको लेकर अक्षय ने एक मज़ेदार वीडियो जारी किया है।

रीमा कागती के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म गोल्ड भारतीय हॉकी के गर्व की कहानी है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। समंदर के किनारे को धोती-कुर्ता पहनकर कुर्सी पर एक स्टंट करते हैं और फिर ज़मीन पर एक समरसॉल्ट (गुलाटी) लेते हुए ये जानकारी दे रहे हैं कि गोल्ड की शूटिंग पूरी हो गई है। अक्षय ने लिखा है कि अच्छी शुरूआत का अंत भी अच्छा होता है..सच्ची कहानी। गोल्ड की शूटिंग पूरी हो गई है । एक अच्छी टीम के साथ फिल्म बनाने का ये सफ़र अच्छा रहा ।

फ़रहान अख़्तर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन बैनर पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा लंदन में शूट हुआ है और कुछ हिस्सों की शूटिंग पटियाला में भी। फिल्म गोल्ड से छोटे परदे की स्टार और नागिन फेम मौनी रॉय की बॉलीवुड यात्रा शुरू हो रही है। फिल्म में अमित साध, सनी कौशल और कुणाल कपूर भी हैं।

 

फिल्म गोल्ड, 1948 में लंदन में हुए 14वें ओलम्पिक की कहानी है, जब भारत ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में शिरकत थी और देश को पहला गोल्ड मेडल मिला था।अगले साल 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली गोल्ड में अक्षय कुमार हॉकी स्टार बलबीर सिंह के रोल में हैं। बलबीर सिंह को गोल करने में उस्ताद माना जाता था। बलबीर सिंह अब 92 साल के हो चुके हैं और अपने पूरे परिवार के साथ कनाडा में रहते हैं। बंटवारे के पहले के पाकिस्तान में जन्में बलबीर सिंह के नाम हाकी में व्यक्तिगत तौर पर ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकार्ड है।

यह भी पढ़ें:Box Office: ये फुकरे तो निकले बड़े कमाल के, दूसरे दिन इतनी हुई कमाई कि ...

साल 1952 ओलम्पिक खेलों में बलबीर सिंह ने उस मैच में पांच गोल किये थे जिसमे भारत ने नीदरलैंड को 6 -1 से हराया था। लंदन ओलम्पिक में जब भारत ने अर्जेंटीना को हराया था उसमें बलबीर सिंह ने हैट्रिक सहित छह गोल किये थे और फाइनल में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ जीत में उनके दो शुरुआती गोल थे। साल 1977 में बलबीर सिंह ने ' द गोल्डन यार्डस्टिक ' नाम से अपनी आत्मकथा भी लिखी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।