Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    31 साल पहले आया 90's का वो 'अश्लील गाना', अनिल-जूही के सॉन्ग ने उड़ाए थे सेंसर के होश; बैन करने की उठी थी मांग

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 06:36 PM (GMT+05:30)

    साल 1994 में एक फिल्म आई और इस फिल्म के एक गाने में ्अनिल कपूर और जूही चावला नजर आए थे। फिल्म का गान इतना अश्लील था कि इस पर खूब बवाल हुआ था। ...और पढ़ें

    अनिल-जूही के अश्लील गाने पर हुआ खूब विवाद

    अनिल-जूही के अश्लील गाने पर हुआ खूब विवाद

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं, जिनपर खूब विवाद हुआ है। भले ही ये गाने सिनेमाघरों तक ही सीमित होकर रह गए हों, लेकिन इन गानों के चलते विवाद भी खूब हुआ है। आज हम आपको 31 साल पहले आए उसी एक गाने की कहानी बताएंगे, जिसको दिग्गज सिंगरों ने आवाज थी, और सुपरस्टार्स उस गाने में नजर आए, लेकिन अश्लीलता के चक्कर में गाने को लेकर गजब विवाद हुआ।

    गाने पर अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप

    दरअसल जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह गाना साल 1994 में आई फिल्म 'अंदाज' (Andaz Movie) का था और गाने के बोल थे 'ये माल गाड़ी तू धक्का लगा' (Ye Maal Gaadi Tu Dakka Laga)। इस गाने के बोल इतने अश्लील थे कि गाना रिलीज जैसे ही हुआ, इस पर विवाद शुरु हो गया था।

    यह भी पढ़ें- 'माफ कीजिए...', सरके चुनरी तेरी विवाद में NCW से संजय दत्त ने मांगी माफी; 50 आदिवासी बेटियों की पढ़ाई का उठाएंगे खर्च

    Anil Juji

    यह गाना बॉलीवुड के उन चुनिंदा गानों में से है, जिसने 'अश्लीलता' की परिभाषा पर देश में एक बड़ी बहस छेड़ दी थी। यह वह दौर था जब 90 के दशक में 'डबल मीनिंग' गानों की बाढ़ आई हुई थी, लेकिन इस गाने ने सारी हदें पार कर दी थीं।

    फिल्म के निर्माता डेविड धवन थे और उन्हीं की फिल्म में गाना सुनाई और गाने में नजर आए अनिल कपूर और जूही चावला। जिन्होंने गाने पर परफॉर्म किया तो उनके डांस स्टेप्स को भी अश्लील कहा गया।

    बप्पी दा ने तैयार किया संगीत

    इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति (Kavita Krishnamurthy) और विनोद राठौर (Vinod Rathod) ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने को बप्पी लहरी ने कंपोज किया था। वहीं इसे इंदीवर ने लिखा था। हालांकि गाना आया तो थिएटर्स में खूब सीटियां जरूर बजीं, लेकिन गाने पर जमकर हंगामा हुआ।

    खबरें और भी

    Juhi ew

    गाने के बोल से लेकर इसके स्टेप्स तक अश्लील थे। इस गाने के बोल इतने अश्लील थे कि शायद हम उन्हें अच्छे से बता भी नहीं सकते हैं। गाने को लेकर सेंसर बोर्ड में भी खूब हंगामा मचा था। गाने को बैन करने की मांग तक उठी थी। वहीं इसके अलावा कई महिला संगठनों ने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया और बैन करने की मांग की। हालांकि वक्त के साथ सबकुछ दब गया।

    Anil juhiii

    आपको बता दें कि गाना उस दौर में काफी पॉपुलर हुआ था। अनिल-जूही कैमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor), जूही चावला (Juhi Chawla), करिश्मा कपूर और राज बब्बर नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का 51 साल पुराना गीत है जख्मी दिल की आवाज, सुनकर याद आ जाएगी EX गर्लफ्रेंड