विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्दबाजी में फिल्माया गया था सुपरहिट गाना 'तू प्यार का सागर है', एक ही कुर्सी पर लगातार बैठे थे बलराज साहनी

Published: Fri, 16 Feb 2024 10:13 AM (IST)

सीमा 50 के दौर की सबसे सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। 1955 में रिलीज हुई इस मूवी में नूतन और ...और पढ़ें

जल्दबाजी में फिल्माया गया था सुपरहिट गाना 'तू प्यार का सागर है/ फोटो- दैनिक जागरण ग्राफिक्स
जल्दबाजी में फिल्माया गया था सुपरहिट गाना 'तू प्यार का सागर है/ फोटो- दैनिक जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. सिर्फ एक टेक में बलराज साहनी ने शूट किया था 'तू प्यार का सागर है' गाना
  2. नूतन और बलराज साहनी पर फिल्माया गया था ये खास गाना
  3. गाने की शूटिंग के लिए एक कुर्सी पर लगातार बैठे रहे थे बलराज साहनी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नूतन ने एक से बढ़कर एक फिल्में अपने दर्शकों को दी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1950 में फिल्म 'बेटी' से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने नागिना, हम लोग, पर्बत और शबाब जैसी फिल्मों में काम किया।

साल 1955 में नूतन ने एक फिल्म में काम किया था, जिसका टाइटल था 'सीमा'। इस फिल्म में नूतन के अपोजिट बलराज साहनी ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन अमिय चक्रवर्ती ने किया था, जिन्होंने उस दौर में शहंशाह और कठपुतली जैसी फिल्में दी थी।

आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको 1955 में रिलीज हुई फिल्म 'सीमा' के गाने 'तू प्यार का सागर है' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं, जो आपने इससे पहले शायद ही सुना होगा। ये गाना कैसे शूट हुआ, कितने दिनों में हुआ और बलराज साहनी ने कैसे एक कुर्सी पर बैठे-बैठे पूरे गाने की शूटिंग कर डाली, चलिए जानते हैं पूरी डिटेल।

कैसे शूट हुआ था सीमा फिल्म का 'तू प्यार का सागर है' गाना?

आज के दौर में जहां एक गाने को शूट करने के लिए मेकर्स कई-अलग लोकेशंस की तलाश में विदेशों तक पहुंच जाते हैं, तो वहीं 'सीमा' में एक पूरा गाना एक कुर्सी पर बैठकर ही एक्टर बलराज साहनी ने शूट कर दिया था। मन्ना डे द्वारा गाए गीत'तू प्यार का सागर है' गाने की शूटिंग करने के लिए बलराज साहनी ने सिर्फ 1 दिन में की थी।

यह भी पढ़ें: Nutan Death Anniversary: बचपन में 'बदसूरत' बुलाने पर मां के सामने खूब रोई थीं नूतन, बड़े होकर दिया करारा जवाब

दरअसल बलराज साहनी को किसी काम के सिलसिले में जल्द से जल्द एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन डायरेक्टर अमिय चक्रवर्ती ने उनके सामने ये शर्त रख दी थी कि 'तू प्यार का सागर है' गाना उसी दिन शूट होना है। निर्देशक की बात के आगे जब अभिनेता बलराज साहनी का बस नहीं चला, तो उन्होंने इस गाने को जल्द से जल्द जैसे-तैसे शूट किया।

एक कुर्सी बलराज साहनी ने इतने टेक में शूट किया पूरा गाना

बलराज साहनी ने अमिय के जोर देने के बाद ये गाना उसी दिन शूट किया। ऐसा कहा जाता है कि बलराज साहनी गाने में एक कुर्सी पर बैठ गए और एक टेक में ही ये पूरा गाना शूट हो गया। अगर आप इस गाने का गौर से देखेंगे तो आपको ये एहसास होगा कि कैसे इस गाने में केवल तीन शॉट्स ही लगाए गए हैं।

'तू प्यार का सागर है' गाने को मन्ना डे ने अपनी खूबसूरत आवाज दी, तो वहीं इस गाने के लिरिक्स शैलेन्द्र ने लिखे। इसके अलावा इस गाने का म्यूजिक शंकर और जयकिशन ने दिया था।

नूतन को परफॉर्मेंस के लिए मिली थी सराहना

बलराज साहनी ने इस फिल्म में अशोक 'बाबुजी' का किरदार निभाया था, तो वहीं नूतन में 'गौरी' का किरदार अदा किया था। गौरी वह बच्ची होती है, जिसके माता-पिता बचपन में ही गुजर जाते हैं और उसके बाद उसे मजबूरन अपने अंकल के साथ रहना पड़ता है और ऐसे ही गौरी की जिंदगी की कहानी आगे बढ़ती है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में नूतन को उनके पावरफुल किरदार के लिए तो काफी सराहना मिली ही, लेकिन इसी के साथ उन्होंने उस दौर में 'सीमा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से भी नवाजा गया।

यह भी पढ़ें: Nutan Birthday: नूतन को पसंद नहीं आयी थी संजीव कुमार की वो बात, जड़ दिया था जोरदार थप्‍पड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।