विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangana Ranaut ने Himachal Pradesh के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पहाड़ों से की अपनी तुलना

Published: Tue, 06 Aug 2024 06:06 PM (GMT+05:30)

भारत के खूबसूरत राज्यों में शामिल और टूरिस्ट का फेवरेट स्पॉट हिमाचल प्रदेश बाढ़ की मार झेल रहा है। इस ...और पढ़ें

कंगना रनौत ने किया हिमाचल प्रदेश का दौरा, (X Image)
कंगना रनौत ने किया हिमाचल प्रदेश का दौरा, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जागरूकता बढ़ाने और सहायता की मांग की।

हिमाचल दौरे पर निकलीं कंगना

कंगना रनौत ने दौरे के दौरान ली गई कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलते और उनकी समस्याओं को सुनते हुए नजर आ रही हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में किए जा रहे काम का आकलन कर रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नुकसान को दिखाते हुए एक तस्वीर के साथ लिखा, "आज हिमाचल प्रदेश के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हूं।"

यह भी पढ़ें- क्या Kangana Ranaut बेच रही हैं अपना पाली हिल वाला बंगला ? चार साल पहले BMC ने चलाया था बुलडोजर

पीएम मोदी से कंगना को उम्मीद

एक अन्य तस्वीर में कंगना रनौत एक महिला को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है... ये नुकसान इतना भयंकर है कि, मुझे बहुत दर्द और दुख हो रहा है... हमारी उम्मीद पीएम मोदी हैं...।"

पहाड़ों से की खुद की तुलना

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "प्रकृति के सामने इंसान बहुत कमजोर हैं... हे धरती माता हम पर दया करो...।" अभिनेत्री ने हिमाचल में अपनी ड्राइविंग का भी एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "पहाड़ कभी-कभी इतने शांत, इतने खूबसूरत होते हैं... कभी-कभी इतने डरावने, इतने अस्थिर होते हैं। बिल्कुल मेरी तरह। मैं पहाड़ हूं और पहाड़ मैं हूं...।”

कंगना ने दिया मदद का आश्वासन

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर भी हिमाचल के हालातों को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट किया, "आज मैंने संसद में नियम 377 के तहत हिमाचल प्रदेश के बारे में यह बहुत महत्वपूर्ण चिंता प्रस्तुत की है जो एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्लॉट है। मैंने मंडी निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ के विनाश के संबंध में पीएम जी और एचएम जी से मिलने का भी अनुरोध किया। मैं हिमाचल के लोगों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं उनके साथ हूं और उन्हें भाजपा का पूरा समर्थन मिलेगा।"

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 : 'वह आदमी है', महिला खिलाड़ी की नाक तोड़ने वाले प्रतिद्वंद्वी पर बरसीं Kangana Ranaut 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।