विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाइगर की देखा-देखी ज़ोया ने भी उठा ली गन, तस्वीरों में देखिए क़ातिलाना कटरीना कैफ़

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Thu, 02 Nov 2017 03:41 PM (IST)

कटरीना को इन तस्वीरों में देखकर आपके ज़हन में 'एक था टाइगर' के गाने की लाइंस ज़रूर कौंधी होंगी- माशा-अल्लाह, माशा-अल्लाह, चेहरा है माशा-अल्लाह।

टाइगर की देखा-देखी ज़ोया ने भी उठा ली गन, तस्वीरों में देखिए क़ातिलाना कटरीना कैफ़
टाइगर की देखा-देखी ज़ोया ने भी उठा ली गन, तस्वीरों में देखिए क़ातिलाना कटरीना कैफ़

मुंबई। 'ट्यूबलाइट' के फ्यूज़ होने के बाद सलमान ख़ान 'टाइगर ज़िंदा है' के साथ ज़बर्दस्त वापसी करने वाले हैं और इस बार उनकी ज़ोया साथ में होगी। 'एक था टाइगर' की इस सीक्वल में एंटरटेनमेंट की हैवी डोज़ मिलने वाली है। पांच साल बाद सलमान और कटरीना की वापसी को लेकर भी फ़ैंस काफ़ी उत्साहित हैं। 

कटरीना तस्वीरों के ज़रिए शूटिंग के अपडेट्स लगातार देती रही हैं। अब उन्होंने एक नयी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो गन चलाते हुए दिख रही हैं। 'टाइगर ज़िंदा है' में कैट सलमान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक्शन करती दिखेंगी। पहले भाग में भी कटरीना ने एक्शन किया था, मगर इस बार वो कुछ क़दम आगे बढ़ चुकी हैं। देखिए ज़ोया की गन के साथ ये इंटेंस तस्वीर...

यह भी पढ़ें: रानी लक्ष्मीबाई के रूप में दिखीं कंगना रनौत, बाहुबली से निकला ये कनेक्शन

कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बहुत सी तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनसे पता चल रहा है कि इसके लिए उन्होंने काफ़ी मेहनत की है। 44 डिग्री तापमान में भी कैट ने पूरी दिलेरी के साथ शूटिंग की है। तस्वीरों में पसीने में लथपथ कटरीना का टैंड लुक साफ़ नज़र आ रहा है। मगर, इस लुक में उनकी ख़ूबसूरती ज़रा भी कम नहीं हुई है, बल्कि उसमें निखार आ गया लगता है।

यह भी पढ़ें: दिल तो पागल है के 20 साल, इन 5 हीरोइनों ने ठुकरा दी थी फ़िल्म

कटरीना को इन तस्वीरों में देखकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे किसी डेज़र्ट फोटोशूट के दौरान इन्हें लिया गया है। कटरीना को इन तस्वीरों में देखकर आपके ज़हन में 'एक था टाइगर' के गाने की लाइंस ज़रूर कौंधी होंगी- माशा-अल्लाह, माशा-अल्लाह, चेहरा है माशा-अल्लाह।

यह भी पढ़ें: नवाज़ुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, महिला आयोग पहुंचा बायोग्राफी केस, हुई शिकायत

 

बहरहाल, 'टाइगर ज़िंदा है' को अली अब्बास ज़फ़र डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सलमान ख़ान को 'सुल्तान' में डायरेक्ट किया था। वहीं, कैट को अब्बास 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में डायरेक्ट कर चुके हैं। 2012 में 'एक था टाइगर' में भी कटरीना सलमान की लीडिंग लेडी थीं और लगता है कि रीयूनियन को दोनों कलाकार ख़ूब एंजॉय भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में वरुण-बनीता समेत पर्दे पर दिखायी देंगी ये 14 फ्रेश जोड़ियां

'टाइगर ज़िंदा है' दिसंबर में रिलीज़ होने वाली है। इस स्पाई फ्रेंचाइजी में ज़बर्दस्त एक्शन दिखने वाला है, जिसके लिए सलमान जाने जाते हैं। 'ट्यूबलाइट' के फ़ेल होने के बाद सलमान के फ़ैंस को भी इस फ़िल्म का शिद्दत से इंतज़ार है।