विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा जब हाथों में हाथ लिए, नज़रें झुकाए दिखीं इस 'अभिनेता' के साथ, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 23 Oct 2018 11:02 AM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 07:23 AM (IST)

क्या यह दोस्ती रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण या फिर प्रियंका चोपड़ा व निक जोनस की तरह किसी मुकाम पर पहुंचती है?

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा जब हाथों में हाथ लिए, नज़रें झुकाए दिखीं इस 'अभिनेता' के साथ, देखें तस्वीरें
‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा जब हाथों में हाथ लिए, नज़रें झुकाए दिखीं इस 'अभिनेता' के साथ, देखें तस्वीरें

मुंबई। लंबे समय से ‘मोहब्बतें’ फेम अभिनेत्री किम शर्मा और अभिनेता हर्षवर्धन राणे के बीच रिलेशनशिप को लेकर ख़बरें आती रही हैं। हाल के दिनों में यह दोनों स्टार कई बार एक साथ स्पॉट किये गए हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में एक बार फिर इन दोनों की बॉन्डिंग साफ़ देखी जा सकती है। 

जैसा कि आप जानते हैं किम शर्मा ने यशराज की फ़िल्म्स ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फ़िल्म साल 2000 में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद कुछ और प्रोजेक्ट्स में भी किम नजर आईं मगर वो चल नहीं सकीं। इसके बाद किम ने जल्द ही बॉलीवुड से दूरी भी बना ली। लेकिन, किम लगातार अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही हैं। बता दें कि उनका नाम क्रिकेटर युवराज सिंह से भी जुड़ चुका है। बहरहाल, किम एक बार फिर चर्चा में हैं और इन तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है कि वो और हर्ष काफी क्लोज़ हैं। हर्षवर्धन राणे के बारे में आपको बता दें कि उन्हें आप सबने हाल ही में जेपी दत्ता की फ़िल्म ‘पल्टन’ में देखा है। हर्ष का हाथ थामे सिर को झुकाए किम की ये तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं!

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर फिर दिखा जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर का स्टाइल, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

किम और हर्ष इससे पहले भी कई बार साथ नज़र आ चुके हैं। दोनों के अफेयर की चर्चा इस वक्त जोरों पर है। किम के बारे में आपको मालूम हो कि उन्होंने अली पंजानी से साल 2010 में शादी की थी लेकिन, वो साल 2016 में उनसे डिवोर्स लेकर अब अलग हो चुकी हैं।

किम शर्मा ‘मोहब्बतें’ के अलावा ‘नहले पे दहला’, ‘कुड़ियों का है ज़माना’, ‘ज़िंदगी रॉक्स’ जैसी फ़िल्मों में नज़र आ चुकी हैं। हाल के दिनों में हमने देखा है कि स्टार्स अपने रिलेशनशिप पर भले बात न करें लेकिन, पब्लिक प्लेस पर खुलकर एक दूसरे संग नज़र आने में नहीं हिचकिचाते। टाइगर श्रॉफ-दिशा पटानी से लेकर मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर तक कैमरे में एक साथ आउटिंग करते कैद हो रहे हैं। ऐसे में किम और हर्ष का इस तरह से साथ नज़र आना चौंकाता नहीं है!

यह भी पढ़ें: अब शाह रुख़ ख़ान की इस को-स्टार ने #Metoo को लेकर कही ये बात

बहरहाल, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या किम या हर्ष अपने रिश्ते पर कोई बयान देते हैं? इनका यह रिश्ता और कितना आगे बढ़ता है? क्या यह दोस्ती रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण या फिर प्रियंका चोपड़ा व निक जोनस की तरह किसी मुकाम पर पहुंचती है? आने वाला समय ही बतायेगा कि किम और हर्ष कितने पास या कितने दूर हैं?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।