Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    65 साल पुरानी हॉलीवुड मूवी से चुराई धुन... माधुरी का आइकोनिक गाना; Alka Yagnik और उदित नारायण ने गाकर किया अमर

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 05:48 PM (GMT+05:30)

    क्या आप जानते हैं कि जिस 'धड़कन' पर पूरी दुनिया नाचती थी, वो धुन असल में 1961 की एक हॉलीवुड फिल्म से ली गई। अल्का-उदित की आवाज और थिरकती माधुरी के उस ...और पढ़ें

    माधुरी का वो आइकोनिक गाना हॉलीवुड से चुराया गया?

    माधुरी का वो आइकोनिक गाना हॉलीवुड से चुराया गया?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में अबतक कई ऐसे गाने बने जिनकी प्रेरणा दूसरे गानों से ली गई। हालांकि कई बार यह आरोप लगे कि या तो ये गाने कॉपी किए गए हैं या फिर इनकी धुनें चुराई गई हैं। आज हम आपको माधुरी दीक्षित के उस कल्ट गाने की कहानी बताने जा रहे हैं, जो असल में हॉलीवुड से चुराया गया।

    माधुरी का वो गाना निकला कॉपी

    माधुरी दीक्षित के करियर में यूं तो कई ब्लॉकबस्टर गाने रहे हैं। माधुरी ने इन गानों के जरिए दर्शकों का दिल भी जीता है। इन्हीं में से माधुरी का एक गाना रहा, जो असल में हॉलीवुड की एक धुन से कॉपी निकला और यह गाना था साल 1995 में आई फिल्म 'राजा' (Raja Movie) का।

    यह भी पढ़ें- 61 साल पहले बनी थी फर्स्ट Horror Comedy, 'भूत बंगला' का काला राज उड़ाता है होश; गाने थे सुपरहिट

    madhure

    फिल्म राजा का गाना 'नजरें मिलीं दिल धड़का' (Nazrein Mili Dil Dhadka) असल में एक कॉपी गाना था। जी हां, फिल्म का यह गाना एक हॉलीवुड फिल्म की एक धुन से इंस्पायर्ड था। दरअसल माधुरी के गाने की प्रेरणा 1961 की हॉलीवुड फिल्म 'कम सितंबर' (Come September) के थीम म्यूजिक से ली गई है, जिसे बिली वॉन (Billy Vaughn) और उनके ऑर्केस्ट्रा ने मशहूर किया था। 

    हॉलीवुड में मशहूर हुआ था ओरिजिनल गाना

    जिस हॉलीवुड गाने से ये धुनें चुराईं गईं, असल में वह हॉलीवुड गाना (Hollywood Songs) खूब पॉपुलर हुआ। इस फिल्म का मुख्य थीम म्यूजिक हेंस जे. साल्टर (Hans J. Salter) ने कंपोज किया था। हालांकि यह एक इंस्ट्रूमेंटल ट्रैक था, जिसमें गिटार और ऑर्केस्ट्रा का गजब का इस्तेमाल हुआ था, पर गाने में कोई लिरिक्स नहीं थे।

    खबरें और भी

    इसके बाद बिली वॉन (Billy Vaughn) और उनके ग्रुप ने इसे रिकॉर्ड किया, जिसके बाद यह धुन दुनिया भर में 'सिग्नेचर ट्यून' बन गई। हर तरफ लोग इस धुन पर थिरकते नजर आए थे।

    माधुरी का गाना भी हुआ खूब हिट

    इस अंग्रेजी धुन का इस्तेमाल 1995 में आई फिल्म राजा में माधुरी (Madhuri Dixit) और संजय कपूर पर फिल्माए गए गाने नजरें मिली दिल धड़का में की गई। गाना बनाने वाले संगीतकार नदीम-श्रवण थे और इस कंपोजर जोड़ी ने बड़े अलग अंदाज में इस धुन को गाने में तब्दील कर दिया।

    माधुरी की फिल्म का ये गाना जब आया तब माधुरी अपने करियर के पीक पर थीं। सरोज खान की कोरियोग्राफी और माधुरी के एक्सप्रेशंस ने इस उधार की धुन में जान फूंक दी। गाने को अल्का याज्ञनिक (Alka Yagnik) और उदित नारायण (Udit Narayan) ने आवाज दी और ये गाना देखते ही देखते हिट हो गया। वहीं गाने के लिरिक्स समीर (Sameer) ने लिखे थे।

    ALka Udit

    आपको बता दें कि 70 और 80 के दशक में भी 'कम सिंतबर' की थीम का इस्तेमाल कई पार्टीज और फिल्मों के बैकग्राउंड में इस्तेमाल किया गया और इस धुन से कई गाने और भी बने लेकिन माधुरी के गाने ने मानों तहलका ही मचा दिया था।

    यह भी पढ़ें- सात समंदर पार Lata Mangeshkar का ये Song सुन रही हैं प्रियंका, बालासुब्रमण्यम ने भी दी थी आवाज; आज भी है कल्ट