विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Throwback Thursday: BR Chopra के घर पर हुए एक हादसे ने बदल दी थी जिंदगी, बंबई आकर 'महाभारत' बनाई और रचा इतिहास

Published: Thu, 06 Jun 2024 12:05 AM (GMT+05:30)

BR Chopra ने अपने शो महाभारत से टेलीविजन पर इतिहास रच दिया था। रामायण के अलावा टेलीविजन पर अगर लोग ...और पढ़ें

'महाभारत' के निर्माता बीआर चोपड़ा के घर पर जब अचानक हुआ था हमला/ फोटो- Dainik Jagran Graphics
'महाभारत' के निर्माता बीआर चोपड़ा के घर पर जब अचानक हुआ था हमला/ फोटो- Dainik Jagran Graphics

HighLights

  1. बीआर चोपड़ा के घर पर जब 500 लोगों ने किया था अटैक
  2. लाहौर से नंगे पैर पत्नी बच्चों को लेकर भागी थीं
  3. 'महाभारत' के निर्माता ने खुद सुनाया था किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी आर चोपड़ा मनोरंजन इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम, जिन्हें लोग उनके काम की वजह से कई-कई सालों तक याद रखेंगे। फिल्ममेकर बी आर चोपड़ा ने हिंदी दर्शकों को 'महाभारत' जैसा सफल शो दिया।

आज भी भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज से लेकर अर्जुन, युधिष्ठिर, भीष्म पितामह हर किरदार की छाप दर्शकों के दिलों में छपी हुई है। कितनी बार भी 'महाभारत' टीवी पर आ जाए, लेकिन भारतीय दर्शकों का दिल इसे बार-बार देखने को करता है।

हालांकि, अपने चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखने वाले दिग्गज निर्माता-निर्देशक बी आर चोपड़ा की आजादी से पहले जिंदगी काफी मुश्किल भरी रही।

उन्होंने खुद एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि किस तरह से उनके लाहौर के घर पर आजादी से 14 दिन पहले अटैक हुआ था। आज थ्रोबैक थर्सडे में हम बीआर चोपड़ा से जुड़े इस किस्से को बताने जा रहे हैं।

1 अगस्त को बीआर चोपड़ा के लाहौर के घर पर हुआ था अटैक

बीआर चोपड़ा (BR Chopra) ने दूर्दाशन पर प्रसारित हुए 'समय के साक्षी' टीवी सीरीज को दिए एक बहुत पुराने इंटरव्यू में बताया था कि भारत को आजादी मिलने से पहले उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत बुरे दिन देखें हैं।

यह भी पढ़ें: शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को अचानक मिली थी Mahabharat, बिना स्क्रीन टेस्ट शो में मिला था पॉपुलर कैरेक्टर

दर्पण वीडियो Youtube चैनल ने बीआर चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जब निर्माता से ये पूछा गया कि 1947 के 15 अगस्त का दिन उन्हें याद है, तो उन्होंने तुरंत कहा,

"बहुत अच्छे से याद है, क्योंकि मैं लाहौर से तो 2 अगस्त को निकला था, लेकिन उससे पहले 1 अगस्त को मेरे घर पर अटैक हुआ था। 500-700 आदमी जिन्होंने अपना मुंह बांधा हुआ था। उस वक्त बच्चों को लेकर मेरी पत्नी को भाग गयीं, क्योंकि मकान हमारा लाहौर के मेन महौल्ले में था, पुलिस आ गयी टाइम पर और फायरिंग हुई, जिसके बाद वो भाग गए और हम बच गए, लेकिन मैंने अगले ही दिन लाहौर छोड़ दिया"।

आजादी का जश्न नहीं मना सके बीआर चोपड़ा क्योंकि जल रहा था पंजाब

बीआर चोपड़ा ने आगे बताया, "2 अगस्त को लाहौर से निकलने के बाद मैं 15 अगस्त को ही मुंबई पहुंचा था, लेकिन मेरी हिम्मत नहीं हुई कि मैं फ्लैग होस्टिंग देखूं, क्योंकि मैं दुखी था।

जब 15 अगस्त के बाद मैं घर आया, तो मुझे पता लगा कि मेरा पंजाब जल रहा था। वहां पर बुरी हालत है, गाड़ियों में लोगों की कटी हुई बॉडी जा रही थी"। आपको बता दें कि बी आर चोपड़ा का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था, वहीं पर उनकी पढ़ाई पूरी हुई।

br chopra

सह-संपादक के रूप में की थी शुरुआत

बीआर चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं, बल्कि सह-संपादक के रूप में की थी। जब पाकिस्तान और इंडिया के बंटवारे के बाद वह इंडिया आए, तो उन्होंने 'लिसनर' के साथ सहायक-सम्पादक के रूप में काम किया।

साल 1949 में बीआर चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन की और उनके करियर को एक नयी उड़ान मिली। आपको बता दें कि बीआर चोपड़ा उन निर्माताओं में शुमार थे, जिन्होंने कभी भी इंडिया के बाहर अपना सेट नहीं लगाया।

यह भी पढ़ें: Mahabharat Re-telecast: टीवी पर लौटी BR Chopra की 'महाभारत', कब और कहां देखें शो? यहां जानें पूरी डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।