Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahabharat Re-telecast: टीवी पर लौटी BR Chopra की 'महाभारत', कब और कहां देखें शो? यहां जानें पूरी डिटेल

    Updated: Wed, 08 May 2024 02:49 PM (IST)

    बीआर चोपड़ा का नाम महाभारत के लिए हमेशा याद किया जाता है। 1980s के दशक में उन्होंने लोगों को वो महाभारत दी जिसे देखना आज भी लोग पसंद करते हैं। कितना ह ...और पढ़ें

    बीआर चोपड़ा की 'भहाभारत' कास्ट. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म
    बीआर चोपड़ा की 'भहाभारत' कास्ट. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mahabharat on Doordarshan: महाभारत एक ऐसा शो है, जिसे देखना आज भी लोग पसंद करते हैं। ये सीरियल उस वक्त से टेलीकास्ट हुआ है, जब सभी घरों में टीवी नहीं हुआ करती थी। मगर लोगों में इस सीरियल को देखने का ऐसा शौक था कि वह पड़ोसियों के घर बैठकर टकटकी लगाए घंटों महाभारत देखा करते थे। 

    फिर चर्चा में 'महाभारत' शो

    महाभारत की कहानी सबसे पहले टेलीविजन पर बीआर चोपड़ा (BR Chopra) ने दिखाई थी। उनका यह शो इतने सालों बाद भी व्यूअर्स के बीच हिट है। बीआर चोपड़ा के बाद एकता कपूर भी 'महाभारत' शो लेकर आईं, लेकिन पुराने महाभारत का क्रेज लोगों में जरा भी कम नहीं हुआ। समय-समय पर किसी न किसी कारण शो का जिक्र होता रहता है। इस बीच महाभारत सीरियल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। 

    राामनंद सागर की 'रामायण' जितनी फेमस है, उतना ही क्रेज हमेशा से बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का भी बना हुआ है। 1988 में दूरदर्शन पर ये सीरियल शुरू हुआ था। तब की कास्ट में नितीश भारद्वाज, गूफी पेंटल, मुकेश खन्ना, सुरेंद्र पाल, पंकज धीर, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, गिरीजा शंकर और रुपा गांगुली ने मेन रोल प्ले किया था। जिन लोगों ने अभी तक बीआर चोपड़ा की महाभारत नहीं देखी या इसे फिर से देखने के इच्छुक हैं, उनके लिए गुड न्यूज है।

    इस चैनल पर री टेलीकास्ट होगा शो

    बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' को दूरदर्शन पर ही टेलीकास्ट किया जा रहा है। शो सोमवार से शनिवार शाम 5 बजे देखा जा सकता है।

    अब तक इन प्लेटफॉर्म्स पर री टेलीकास्ट हुआ है शो

    बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' डीडी भारती, कलर्स चैनल और स्टार भारत पर टेलीकास्ट किया जा चुका है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: नए अंदाज में दिखेंगे 'रामायण' के शस्त्र, Gladiator 2 के प्रॉप डिजाइनर देंगे Ranbir Kapoor को ये लुक