Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BR Chopra Mahabharat: द्रौपदी चीर हरण सीन के बाद फूट-फूटकर रोईं थीं रूपा गांगुली, पहनी थी 250 मीटर लंबी साड़ी!

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 01:33 PM (IST)

    BR Chopra Mahabharat बीआर चोपड़ा ने साल 1988 में अपनी महाभारत से टीवी की दुनिया में तहलका मचा दिया था। रविवार की सुबह सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल रहत ...और पढ़ें

    BR Chopra Mahabharat: Roopa Ganguly, Draupadi cheer haran (Pic- Insta Fan Page)
    BR Chopra Mahabharat: Roopa Ganguly, Draupadi cheer haran (Pic- Insta Fan Page)

    नई दिल्ली, जेएनएन। BR Chopra'S Mahabharat: दूरदर्शन पर सीरियल रामायण की अभूतपूर्व सफलता ने फिल्म मेकर बीआर चोपड़ा को प्रोत्साहित किया ‘महाभारत’ बनाने के लिए। 1988 से लेकर 1990 तक दूरदर्शन पर ‘महाभारत’ का प्रसारण किया गया था। ये वो दौर था जब सड़कों पर रविवार की सुबह कर्फ्यू जैसा माहौल होता था। लोग हफ्ते भर इंतजार करते थे इसे देखने के लिए। बीआर चोपड़ा ने पूरे मन से महाभारत का निर्माण किया था। हर किरदार का चयन काफी ध्यान से किया था। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में द्रौपदी बनीं रूपा गांगुली रही।

    अथ श्री महाभारत कथा...

    महाभारत के टेलीकास्ट के सालों बाद पता चला कि इस रोल के लिए बीआर चोपड़ा की पहली पसंद एक्ट्रेस जूही चावला थीं। पर उन्होंने ये किरदार निभाने से इनकार कर दिया और रूपा गांगुली, पांचाली बन दशकों के लिए लोगों के जेहन में बस गईं। रूपा गांगुली के बारे में बता दें कि ‘महाभारत’ से पहले वो हिंदी और बांग्ला फिल्मों में काम कर चुकी थीं, लेकिन उन्हें पहचान द्रौपदी के रोल ने दिलाई। पर क्या आपको पता है कि चीर हरण वाले सीन के वक्त रूपा फूट-फूटकर रोई थीं, इतना कि लोगों को समझ नहीं आया कि उन्हें चुप कैसे करवाए।

    ऐसे शूट हुआ था चीर हरण वाला सीन

    बीआर चोपड़ा ने 35 साल पहले 9 करोड़ की लागत से महाभारत का निर्माण किया था। कई सीन्स के लिए उन्होंने स्पेशल इफेक्ट्स का भी सहारा लिया था। इसमें से एक था चीर हरण वाला सीन। इस सीन के लिए उन्होंने पहले से काफी तैयारी की थी। जब दुशासन, द्रौपदी को भरी सभा में बालों से खींच कर लाता है, तो उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी होती है। इस सीन को फिल्माने के लिए दो कैमरों का सहारा लिया गया था।

    पहनी थी 250 मीटर की साड़ी

    महाभारत के अनुसार, भरी सभा में दुशासन अपनी भाभी द्रौपदी को खींच कर लाता है और दुर्योधन के कहने पर उनकी साड़ी खींचने लग जाता है। इसके लिए रूपा गांगुली को 6 मीटर ही साड़ी पहनाई गई थी। हालांकि सीन इतनी देर तक चला कि लोगों को लगा कि उन्होंने 250 मीटर की साड़ी पहनी है। हुआ ये कि एक फ्रेम में स्पेशल इफेक्ट्स से तैयार साड़ी को शूट किया गया और दूसरे फ्रेम में द्रौपदी को शूट किया गया था।

    खबरें और भी

    फूट-फूटकर रोईं थीं रूपा गांगुली

    चीर हरण वाले सीन को शूट करते वक्त एक समय ऐसा आया जब रूप फूट-फूटकर रोने लगीं थीं। मौजूद लोगों को समझ नहीं आया कि उन्हें चुप कैसे कराए। बड़ी मुश्किल से घंटों बाद उन्हें समझाया गया और सीन की शूटिंग फिर से शुरू हुई।