Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुशांत सिंह राजपूत की हीरोइन सारा अली ख़ान का यह ट्रेडिशनल अवतार देख आप कह उठेंगे- Amazing

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Mon, 24 Jul 2017 07:57 AM (IST)

    गौरतलब है कि सारा पिछले सप्ताह डैड सैफ़ अली ख़ान के साथ आइफा अवार्ड में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क में थीं। ...और पढ़ें

    सुशांत सिंह राजपूत की हीरोइन सारा अली ख़ान का यह ट्रेडिशनल अवतार देख आप कह उठेंगे- Amazing
    सुशांत सिंह राजपूत की हीरोइन सारा अली ख़ान का यह ट्रेडिशनल अवतार देख आप कह उठेंगे- Amazing

    मुंबई। हाल के दिनों में सैफ अली ख़ान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान ने सबका ध्यान खींचा है। हाल ही में डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने इसकी पुष्टि कर दी है कि उनकी फ़िल्म 'केदारनाथ' से ही सारा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें सारा के हीरो होंगे सुशांत सिंह राजपूत। शुक्रवार शाम सारा की जो तस्वीरें आयी हैं, इसमें उनका एक अलग लुक दिख रहा है।

    आप देख सकते हैं सारा ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आ रही हैं। बहरहाल, बता दें कि, सारा की फ़िल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसी के साथ इस फ़िल्म की रिलीज़ डेट भी आ गई है। सुशांत और सारा की फ़िल्म केदारनाथ अगले साल जून में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: WOW मॉम ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ क्यूट आराध्या की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखी क्या आपने

    हालांकि, यह कहा जा सकता है कि सारा थोड़ी देर से डेब्यू कर रही हैं। क्योंकि 23 साल की उम्र तक का इंतज़ार लम्बा माना जाता है। लेकिन, डैड सैफ़ अली ख़ान की इच्छा थी कि सारा पहले अपनी पढ़ाई पूरी करे उसके बाद ही फ़िल्मों का रुख करे। बता दें की सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इन तस्वीरों में सारा बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं।

    सारा काफी अर्से से सुर्खियां बटोरती रही हैं। हाल के दिनों में हर्षवर्धन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सारा ख़बरों में रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। सारा अक्सर जब भी कहीं स्पॉट की जाती हैं वो ख़बरों में रहती हैं।

    खबरें और भी

    बहरहाल, उनकी मॉम अमृता भी उनके साथ थीं। गौरतलब है कि सारा पिछले सप्ताह डैड सैफ़ अली ख़ान के साथ आइफा अवार्ड में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क में थीं।