विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिक्किम उग्रवाद बयान पर प्रियंका चोपड़ा की माफ़ी नहीं काफ़ी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 14 Sep 2017 07:31 PM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 05:33 PM (IST)

सिक्किम के पर्यटन सचिव सी ज़ांग्पो भूटिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया है कि प्रियंका चोपड़ा का माफ़ीनामा हमें मिला है लेकिन हम इससे संतुष्टि नहीं हैं।

सिक्किम उग्रवाद बयान पर प्रियंका चोपड़ा की माफ़ी नहीं काफ़ी
सिक्किम उग्रवाद बयान पर प्रियंका चोपड़ा की माफ़ी नहीं काफ़ी

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा कुछ समय से दुनिया भर में अपने काम के बल पर नाम कमा रही हैं लेकिन हाल ही में जब उन्होंने सिक्किम को उग्रवाद प्रभावित बता दिया तो जमकर हंगामा हो गया। प्रियंका ने अपने इस बयान पर भले ही माफ़ी मांग ली हो लेकिन मामला अभी शांत नहीं हुआ है।

दरअसल प्रियंका टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में अपने प्रोडक्शन की सिक्किमी फिल्म पहुना की स्क्रीनिंग के लिए गई थीं और इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि सिक्किम भारत का ऐसा राज्य है जहां कभी फिल्म इंडस्ट्री नहीं रही। पहुना वहां  की पहली फिल्म है। सिक्किम में विद्रोह है। वहां परेशान करने वाले हालात हैं। इस बयान के बाद लोगों ने प्रियंका के ख़िलाफ़ प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। लोगों ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वो 'राजनैतिक अशिक्षित ' हैं। सिक्किम एक शांत प्रदेश है और यहां किसी प्रकार के उग्रवाद का प्रभाव नहीं है। इसके बाद प्रियंका ने सिक्किम सरकार से माफ़ी भी मांगी।

यह भी पढ़ें:नाम शबाना जैसा काम फिर करने जा रही हैं तापसी पन्नू

 

इस बीच सिक्किम के पर्यटन सचिव सी ग्यांग्पो भूटिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया है कि प्रियंका चोपड़ा का माफ़ीनामा हमें मिला है लेकिन हम इससे संतुष्टि नहीं हैं। हमने उन्हें कहा है कि वो एक और पत्र हमें भेजें और सीधे तौर पर अपनी बात कहें। एक लाइन की माफ़ी संतोषजनक नहीं है। यह पूछे जाने पर कि प्रियंका के बयान को राज्य सरकार किस तरह ले रही है , उन्होंने कहा कि जो भी उन्होंने कहा है वो पूरी तरह गलत है। ये सिक्किम की छवि को ख़राब करने का काम है। उन्हें दोबारा माफ़ी मांगने को कहा गया है। हमें प्रियंका के अगले लेटर का इंतज़ार है। हालांकि प्रियंका की तरह से इस बावत कोई दूसरा पत्र अभी तक नहीं लिखा गया है।

यह भी पढ़ें:संजय की भूमि पर सेंसर के इतने 'वार', मिला ये सर्टिफिकेट

पाखी ए टायरवाला निर्देशित पहुना , सिक्किम पर्यटन के सहयोग से बनाई गई फिल्म है। फिल्म नेपाल के उन बच्चों की कहानी है जो अपने माता-पिता से बिछड़ जाते हैं और बाद में नेपाल के माओवादियों के चंगुल से निकल कर सिक्किम पहुंच जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।