Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4 सुपरस्टार्स ने ठुकराई फिल्म...श्रीदेवी का था डबल रोल, बाजीगर से ऐसे सुपरस्टार बने Shah rukh Khan!

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 05:50 PM (IST)

    साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर (Baazigar) ब्लॉकबस्टर रही और अपने दौर की यह फिल्म नई और अलग कहानी के साथ आई थी। फिल्म को रिलीज हुए 32 साल हो चुके हैं और ...और पढ़ें

    बाजीगर में श्रीदेवी करने वाली थीं डबल रोल!

    बाजीगर में श्रीदेवी करने वाली थीं डबल रोल!

    HighLights

    1. बाजीगर की रिलीज को पूरे हुए 32 साल

    2. श्रीदेवी को मिला था डबल रोल का ऑफर

    3. शाहरुख से पहले कई स्टार्स को ऑफर हुई थी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में होती हैं, जो इतिहास रचकर जाती हैं। इनमें से एक फिल्म थी जिसका नाम है बाजीगर (Baazigar)। साल 1993 में आई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और अपने दौर की यह फिल्म नई और अलग कहानी के साथ आई थी। फिल्म को रिलीज हुए 32 साल हो चुके हैं और इस फिल्म में शाह रुख खान (Shah rukh Khan), काजोल (kajol) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) नजर आए थे। फिल्म को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था। 'बाजीगर' ने नेगेटिव रोल में शाह रुख को स्टारडम सातवें आसमान पर पहुंचाया था और इस फिल्म से शाह रुख सुपरस्टर की लिस्ट में आ गए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में शाह रुख, काजोल और शिल्पा के अलावा दूसरे स्टार्स थे।

    फिल्म में डबल रोल करने वाले थीं श्रीदेवी
    दरअसल जब अब्बास-मस्तान ये फिल्म बना रहे थे, तब इस बात को लेकर जमकर चर्चा हुई थी कि आखिर इस फिल्म में लिया किसे जाए। शाह रुख की कास्टिंग फाइनल होने के बाद मेकर्स के दिमाग में था कि क्यों ना फिल्म में श्रीदेवी को लिया जाए। वीनस फिल्म्स के एक एग्जेक्यूटिव जो कि फिल्म के प्रड्यूसर भी थे ये उन्हीं का आईडिया था। खुद अब्बास-मस्तान ने एक इंटरव्यू में बताया कि, उनका मानना था कि वही प्रिया और सीमा दोनों का किरदार निभाएं जो कि बाद में काजोल और शिल्पा शेट्टी को मिला।

     

    उनका कहना ये था कि जब सीमा की मौत होगी तो प्रिया अपनी बहन की मौत का केस सॉल्व करने में जुटी रहेंगी। ऐसा हुआ तो ऑडियन्स श्रीदेवी को पर्दे पर ज्यादा समय के लिए देख पाएगी। अब्बास-मस्तान ने कहा कि हम दोनों में से किसी को ये आइडिया पसंद नहीं आया था। उन्हें लगा कि फिल्म में श्रीदेवी ही दिखेंगी तो शायद लोगों का ध्यान की फिल्म की कहानी की तरफ कम जाएगा। इसके बाद मेकर्स ने श्रीदेवी को फिल्म में न लेते हुए शिल्पा और काजोल को बहनों के किरदार के लिए कास्ट किया था।

    यह भी पढ़ें- साल 2025 में अगर रिलीज होती बाजीगर, तो क्या होती स्टार कास्ट? नए शाह रुख को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    सलमान-अक्षय, अजय-अनिल ने फिल्म को किया रिजेक्ट
    फिल्म में शाह रुख खान के किरदार की जमकर चर्चा हुई थी। फिल्म में शाह रुख खान ने हीरो और विलेन दोनों का ही किरदार निभाया। किसी ने नहीं सोचा था कि शाह रुख दोनों किरदारों को इतने अच्छे से निभा सकते हैं और यह दर्शकों को बहुत पसंद आएगा। पहले यह रोल अक्षय कुमार को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने अजय शर्मा वाले निगेटिव किरदार के चलते फिल्म को छोड़ दिया था।

    खबरें और भी

    srk sridevi

    इसके बाद यह फिल्म अजय देवगन को ऑफर की गई लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए ज्यादा फीस मांगी थी और इसलिए उनके हाथ ये फिल्म गई। इसके बाद यह फिल्म अनिल कपूर के पास भी गई लेकिन वो उस वक्त रूप की रानी और चोरों का राजा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे और उन्हें निगेटिव किरदार भी ज्यादा पसंद नहीं आया। इसके बाद आखिरकार यह फिल्म शाह रुख खान के पास गई और उन्होंने इस फिल्म में के जरिए रातोंरात स्टारडम हासिल कर लिया।

    यह भी पढ़ें- 'बेदर्दी' से Shah Rukh Khan ने छीन ली थी अजय देवगन की ऑडियंस, सुबह 4 बजे ट्रॉफी लेकर पहुंच गए थे इनके घर