Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेखा संग होटल में था 70 साल का ये सुपरस्टार, पत्नी ने देखा तो किया था जमकर बवाल...टूट गई थी शादी!

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 12:42 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिनकी शादियां किसी तीसरे की वजह से टूटीं। एक ऐसा ही सुपरस्टार है, जो आज अपना जन्मदिन मना रहा है। लेकिन एक वक्त ...और पढ़ें

    जब रेखा संग होटल में पकड़ा गया वो सुपरस्टार!

    जब रेखा संग होटल में पकड़ा गया वो सुपरस्टार!

    HighLights

    1. रेखा संग उस सुपरस्टार का था अफेयर

    2. पत्नी ने होटल में रंगेहाथ रेखा संग एक्टर को पकड़ा

    3. टूट गई थी उस सुपरस्टार की शादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. हिंदी से लेकर तमिल-तेलगू समेत कई भाषाओं में काम करने वाले अभिनेता कमल हासन (Kamal Hassan) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कमल हासन ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। भले ही अब वो हिंदी फिल्मों में ज्यादा ना दिखते हों, लेकिन एक दौर ऐसा था जब उनका सिक्का बॉलीवुड में भी खूब चला। लेकिन कमल हासन जितना अपने फिल्मी करियर के लिए चर्चित रहे, उससे ज्यादा चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ की भी रही। 2 शादियों से लेकर अफेयर्स तक उनके मीडिया की हेडलाइन्स बने, लेकिन क्या आपको ये भी पता है कि कमल हासन का नाम कभी रेखा से भी जुड़ा था? जिसके चलते उनकी पत्नी ने उन्हें और रेखा को एक होटल में पकड़ा था। आइए बताते हैं आपको वही कहानी...

    रेखा से जुड़ा कमल हासन का नाम
    वो दौर था, जब कमल हासन हिंदी फिल्मों में भी काम कर रहे थे। कमल हासन पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन रेखा की एंट्री कमल हासन की जिंदगी में तब हुई जब रेखा यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला में काम कर रही थीं। एक तरफ रेखा सिलसिला में व्यस्त थीं, तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने तमिल फिल्म Meendum Kokila को साइन किया। इस फिल्म में कमल हासन के साथ श्रीदेवी भी थीं। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों का रिश्ता मजबूत होने लगा। रेखा और कमल की नजदीकियों की भनक उनकी पत्नी वाणी गणपती को लग गई। रेखा के साथ कमल की नजदीकियां बढ़ती जा रही थीं। इसी बीच एक होटल में रेखा और कमल हासन को देखा गया था।

    यह भी पढ़ें- Sulakshana Pandit Death: 9 साल की उम्र में लता मंगेशकर संग गाया गाना, तन्हाई में कटा जीवन; कहानी सुलक्षणा पंडित की

    Rekha Kamal

    पत्नी ने रंगे हाथों रेखा और कमल हासन को पकड़ा
    रेखा और कमल हासन के मिलने का सिलसिला भी बढ़ रहा था। बताया जाता है कि बात यहां पहुंच गई कि रेखा और कमल हासन को उनकी पत्नी ने रंगेहाथों में होटल में साथ देखा था। ये सब साल 1979 के अंत में चेन्नई के 'चोला शेरेटन' होटल में हुआ था।

    Rekha Kamal 1

     रेडिफ पर एक जर्नलिस्ट के बयान के मुताबिक, 'साल 1979 में चेन्नई के होटल चोला शेरटन में मैं काम कर रहा था. एक रात, मैं काम के सिलसिले में वहां था। मैंने देखा कि उस जगह पर काफी भीड़ है, तब रिसेप्शन पर काम करने वाली लड़की ने मुझे बताया कि कमल हासन और रेखा होटल के एक कमरे में थे। तभी कमल हासन की पत्नी वाणी गणपती वहां पहुंच गईं और वहां आकर दोनों पर वो बुरी तरह भड़कीं।'

    खबरें और भी

    Kamal Wife

    रेखा को फिल्म से किया गया बाहर
    कहा जाता है कि इसका असर फिल्म पर भी पड़ा। रूमर्स तो ये तक थे कि, रेखा और कमल हासन की नजदीकियों के चलते रेखा को उस फिल्म से ही निकाल दिया गया। हालांकि ये सच है या झूठ, इसके बारे में कोई नहीं जानता है। उधर कमल हासन और वाणी गणपती की शादी भी नहीं टिकी। दोनों साल 1988 में अलग हो गए।

    रेखा और कमल हासन ने कभी भी अपने अफेयर पर कुछ नहीं बोला। ना दोनों ने कभी इस पर कोई बात भी की। हालांकि इस बात की चर्चा अक्सर हुई कि दोनों के बीच का रिश्ता उस दौरान काफी आगे तक बढ़ा था।

    यह भी पढ़ें- बॉलीवुड पर नहीं Priyanka Chopra को भरोसा? साउथ सिनेमा से करेंगी धमाकेदार कमबैक