विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

44 साल पहले Alka Yagnik ने दिया हिट गाना, साड़ी में जमकर नाचे थे अमिताभ; कल्ट सॉन्ग पर भड़की थीं जया बच्चन

Published: Fri, 24 Apr 2026 08:06 PM (IST)

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए, लेकिन उनका एक गाना ऐसा आया जिसे सुन पत्नी जया ...और पढ़ें

जब अमिताभ का गाना अलका के लिए बना लकी

जब अमिताभ का गाना अलका के लिए बना लकी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में महानायक अमिताभ बच्चन का सिक्का चल रहा था। अमिताभ बच्चन की बैक टू बैक कई फिल्में हिट हो रही थीं और यह वो दौर जिसे 'बच्चन दौर' कहा जा रहा था। अमिताभ की एंग्रीयंगमैन वाली इमेज की खूब चर्चा हो रही थी तो वहीं इसी बीच एक ऐसा गाना आया, जिसे सुनकर जया बच्चन काफी नाराज हुई थीं। वहीं अमिताभ के इस गाने का राजेश खन्ना ने मजाक बनाया। इस गाने को अलका याज्ञनिक का पहला हिट गाना कहा जाता है।

कौन सा है वो हिट गाना?

दरअसल जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह गाना है साल 1981 में आई फिल्म 'लावारिस' (Lawaris Movie) का और गाना का नाम है 'मेरे अंगने में' (Mere Angne Me)। इस गाने को यूं तो हर किसी ने सुना है, लेकिन ये गाना जब बना तो इसके पीछे का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। दरअसल फिल्म का यह गाना मूल रूप से एक पारंपरिक उत्तर भारतीय लोकगीत (Folk Song) है, जिसे शादियों और मुंडन के मौकों पर गाया जाता था।

यह भी पढ़ें- 'उनकी आवाज-आत्मा अमर...' Asha Bhosle के निधन से टूटे Amitabh Bachchan, बयां किया दर्द

Mere ang

हालांकि फिल्म का सबसे हाइलाइट प्वॉइंट अमिताभ (Amitabh Bachchan) का फीमेल गेटअप रहा और इसके साथ उनकी आवाज भी रही। क्योंकि अमिताभ ने ही फिल्म में गाने को आवाज दी। अमिताभ ने इस गाने के लिए खुद को पूरी तरह झोंक दिया। उन्होंने अलग-अलग कद-काठी की औरतों लंबी, छोटी, मोटी, गोरी, काली के रूप में वेशभूषा बदली। आखिर में यग गाना हिट हुआ।

अलका याज्ञनिक को मिला पहला सुपरहिट गाना

अब यूं तो इस गाने को ज्यादातर अमिताभ बच्चन ने ही गाया था लेकिन गाने में एक मुखड़ा फिल्म की एक्ट्रेस राखी भी गाती हैं और राखी को आवाज किसी और ने नहीं बल्कि अलका याज्ञनिक (Alka yagnik) ने ही दी थी। अलका उस वक्त बिल्कुल नई थीं।

उन्हें नहीं पता था कि उनके लिए यह गाना लकी रहेगा। उस दौर में यूं तो आशा और लता से ही फिल्मेकर गाने गवाते थे लेकिन म्यूजिक कंपोजर कल्याणजी-आनंद चाहते थे कि ये मुखड़ा अलका ही गाएं और फिर अलका ने अपनी आवाज दी और यह गाना उनके लिए लकी रहा। इस गाने का संगीत कल्याणजी-आनंद ने तैयार किया।

Alka y

गाने को आवाज दी अमिताभ बच्चन और अलका याज्ञनिक ने। हालांकि इस गाने के गीतकार को लेकर अक्सर कहा जाता है कि इसे अमिताभ बच्चन के पिता और प्रसिद्ध कवि हरिवंशराय बच्चन ने लिखा था, पर कुछ लोग इसे लोकगीत के तौर पर देखते हैं।

अमिताभ पर भड़की थीं जया बच्चन

कहा जाता है कि इस गाने पर लोग जितना थिरके उतनी ही इसकी पॉपुलैरिटी भी दी। दरअसल अमिताभ जब इस गाने पर परफॉर्म कर रहे थे तो उस दौरान कई लड़कियां उनके पास आईं और उन्हें किस कर लिया। यह गाना जया बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। अमिताभ बच्चन ने इस बारे में बताया कि कैसे वह गाने के बीच से ही खड़ी होकर चली गई थी।

बाद में जया बच्चन ने अमिताभ को डांट लगाते हुए कहा था कि वह ये गाना कैसे कर सकते हैं। इसका जिक्र खुद अमिताभ ने एक बातचीत के दौरान किया था। हालांकि बाद में कभी अमिताभ ने इस गाने पर परफॉर्म नहीं किया था।

Amitabh Jaya

आपको बता दें इस गाने का बाद में रीमेक भी बना। जैकलीन फर्नाडिस इस गाने के रीमेक वर्जन में थिरकती हुई नजर आईं थीं। हालांकि अमिताभ का ये कल्ट गाना आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- 54 साल पहले बनने वाली थी Rekha और अमिताभ की जोड़ी, इस एक्टर ने छीन ली थी पहली फिल्म