'थोड़ा सावधान रहना,' Dhurandhar 2 की सफलता के बीच आदित्य धर को इस फिल्ममेकर ने किया अलर्ट
धुरंधर 2 की ऐतिहासिक सफलता के बीच निर्देशक आदित्य धर को एक बड़े फिल्ममेकर ने सावधान रहने की सलाह दी है। ...और पढ़ें
-1774862659146_m.webp)
आदित्य धर की धुरंधर 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
इस डायरेक्टर ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू
आदित्य धर को क्यों दी ऐसी सलाह
कमाई में धूम मचा रही है धुरंधर द रिवेंज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक तमाम फिल्मों सितारों ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 की प्रशंसा की है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से धुरंधर द रिवेंज सफलता की ऊंचाइयों को छू रही है।
इस बीच मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने धुरंधर 2 का रिव्यू किया है। साथ ही द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर को अलर्ट भी किया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है-
विवेक अग्निहोत्री ने धुरंधर 2 पर किया रिएक्ट
हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने फिल्म धुरंधर 2 का रिव्यू करते हुए अपना रिएक्शन दिया है और लिखा है-
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh ने किया अपनी ही मूवी का शिकार, Dhurandhar 2 कमाई में बनी नंबर-2

मैं कैलिफोर्निया के एक गांव में था और धुरंधर द रिवेंज को देखने के लिए मैं लॉस एंजेलिस गया। शाबाश, ब्रावो, एक बार फिर शानदार काम आदित्य धर आपका। मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं...
Dhurandhar: The Revenge
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 30, 2026
I was in the countryside of California, finally made a trip to LA just to watch Dhurandhar.
Shabash. Bravo. Brilliant once again, @AdityaDharFilms. I genuinely don’t know what to say… anything I add may only become noise over something that already…
मैं जो कुछ भी कहूंगा, वह शायद उस चीज के सामने बस शोर जैसा लगेगा, जो अपने आप में ही सब कुछ कह रही है। इससे बेहतर होगा कि मैं आपको फोन कर लूं। धुरंधर और धुरंधर 2 में हमें दोनों के बीच एक बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है।
आदित्य, अपने अनुभव से मैं तुम्हें बस एक सलाह देना चाहूंगा कि तुम बहुत तेज-तर्रार हो और तुम्हें अपना रास्ता अच्छी तरह पता है। बस अपने आस-पास के माहौल (ecosystem) को लेकर थोड़ा सावधान रहना। यह जितना लुभावना है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। बाकी धुरंधर टीम के सभी साथियों को बधाई, आप सबने कमाल कर दिया।
खबरें और भी
इन दो शख्स की प्रंशसा
अपने इस ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने धुरंधर 2 के दो खास शख्सों की जमकर तारीफ की है और लिखा है-
मैं खासतौर पर दो ऐसे आर्टिस्ट का जिक्र करना चाहूंगा, जिनकी चर्चा कम होती है, पर जिन्होंने इस फिल्म को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। विकास नौलखा की वर्ल्डक्लास सिनेमैटोग्राफी और सैनी जौहरी का बेहतरीन प्रोडक्शन डिजाइन। सिनेमा में, कैमरा और प्रोडक्शन डिजाइन एक-दूसरे से गहराई से जुड़े होते हैं।
जब तक दोनों में पूरी तरह तालमेल न हो, कोई भी फिल्म 'मास्टरपीस' नहीं बन सकती। आप दोनों को मेरी तरफ से दिल से शुभकामनाएं और एक खास सलाम।
यह भी पढ़ें- 'बाहुबली' का सिंहासन खा गया 'हमजा'! Dhurandhar 2 ने तोड़ा प्रभास का 9 साल पुराना रिकॉर्ड; मेकर्स ने किया रिएक्ट