Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra: कंगना के बाद प्रियंका के सपोर्ट में उतरे विवेक अग्निहोत्री, एक्ट्रेस को बताया रियल लाइफ स्टार

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 12:49 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में पीक पर चल रहे करियर को छोड़कर हॉलीवुड का रुख करने के कारण का हाल ही में खुलासा किया है। इसके बाद से ही धीरे-धीरे सेलेब् ...और पढ़ें

    Vivek Agnihotri came out in support of Priyanka chopra after Kangana, told the actress a real life star, via instagram
    Vivek Agnihotri came out in support of Priyanka chopra after Kangana, told the actress a real life star, via instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vivek Agnihotri on Priyanka Chopra: कंगना रनोट के बाद विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में ट्वीट किया है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में करियर बनाने का कारण बताया है। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि बॉलीवुड में पॉलिटिक्स का शिकार हो रही थीं, साथ ही उन्हें कार्नर पर किया जा रहा था। पॉलिटिक्स से थक चुकीं प्रियंका ने हॉलीवुड में करियर बनाने का फैसला किया था। उनके इस बयान के बाद अब धीरे-धीरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी उनके सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं। अब कंगना रनोट के बाद विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रियंका के लिए ट्वीट करते हुए उन्हें रियल लाइफ स्टार बताया है।

    प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में विवेक अग्निहोत्री ने किया ट्वीट

    प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतरे विवेक अग्निहोत्री ने एक आर्टिकल को शेयर करते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, "जब बड़े-बड़े दबंग दबंगई करते हैं, तो कोई घुटने टेक देता है, कोई समर्पण कर देता है, कोई हार मान कर चला जाता है, कोई नशा करता है, कोई जान भी गंवा देता है। दबंगों के इस 'इंपॉसिबल टू डिफिट' गिरोह के खिलाफ, बहुत कम लोग इन्हें छोड़कर अपना एक अलग यूनिवर्स बनाते हैं। ये हैं रियल लाइफ स्टार।"

    कंगना रनोट ने प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में करण जौहर को सुनाई खरी खोटी

    कंगना रनोट और प्रियंका चोपड़ा फिल्म फैशन में साथ काम कर चुके हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए गए प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू पर रिएक्ट करते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, 'बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके साथ गैंग अप किया, उन्हें धमकाया और फिल्म उद्योग से बाहर कर दिया, एक स्व-निर्मित महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।'

    प्रियंका ने किया बड़ा खुलासा

    प्रियंका ने डैक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया, उन्हें अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे, वो इंडस्ट्री में चल रही पॉलिटिक्स के बीच परेशान हो रही थीं। उनकी मैनेजर और फ्रैंड अंजुला आचार्य ने उन्हें हॉलीवुड म्यूजिक में अपनी किस्मत आजमाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में मुझे एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, मैं लोगों के साथ बीफ करती थी, मैं उस गेम को खेलने में अच्छी नहीं हूं इसलिए मैं पॉलिटिक्स से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे इस ब्रेक की जरूरत है।"

    खबरें और भी