यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vivek Dahiya: बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं दिव्यांका त्रिपाठी के पति, इस सेलिब्रिटी की बेटी संग बनेगी जोड़ी!
Vivek Dahiya विवेक दहिया छोटे पर्दे की दुनिया का जाना-माना नाम है। टीवी सीरियल में अपनी अदाकारी का जादू दिखाने के बाद विवेक ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे की दुनिया के फेमस एक्टर विवेक दहिया के स्टारडम में सीरियल 'ये है मोहब्बतें' ने बहुत बड़ा रोल प्ले किया। इसी शो के बाद वह घर-घर में जाना-माना नाम बन गए। इसके बाद उन्होंने 'कवच: काली शक्तियों से' और 'कयामत की रात' जैसे शो में भी एक्टिंग की।
विवेक दहिया कुछ ही समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन गए हैं। मगर उनकी लोकप्रियता यहीं नहीं थमने वाली। अभिनेता जल्द ही बड़े पर्दे पर भी दस्तक देते दिखाई देंगे। विवेक दहिया फेमस एक्टर होने के साथ-साथ दिव्यांका त्रिपाठी के पति होने के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी स्टार वाइफ के साथ इनकी कई रील वायरल होती रहती है। एक्टर की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है।
बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे विवेक
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में विवेक दहिया ने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अपने प्रोजेक्ट का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कुमार सानू की बेटी शैनन के साथ वह फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाले हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम 'चल जिंदगी' है।

(Photo Credit: Vivek Dahiya Instagram)
मूवी की कहानी रोड ट्रिप पर आधारित है। यह फिल्म उन चार लोगों के इर्द गिर्द घूमेगी, जो एक-दूसरे से अनजान हैं, लेकिन एक दिन जब मिलते हैं, तो इनके बीच ऐसा बॉन्ड बनता है, जिसे कोई तोड़ नहीं सकता।
खबरें और भी
कुमार सानू की बेटी भी करेंगी डेब्यू
विवेक दहिया ने कहा कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में उनके कई सिनेमैटिक अवतार देखने को मिलेंगे। बता दें कि जहां 'चल जिंदगी' विवेक दहिया की पहली फिल्म होगी, वहीं कुमार सानू की बेटी शैनन भी इसी फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी।
हालांकि, ग्लैमर इंडस्ट्री से शैनन का नाता भी नया नहीं है। एक सिंगर की बेटी होने के नाते उन्होंने लॉस एंजेलिस में बतौर सिंगर अपना करियर स्थापित किया है।
यह है फिल्म का प्लॉट
'चल जिंदगी' चार लोगों की कहानी है। सना अमेरिका में म्यूजिक स्टूडेंट है, साहिल कॉलेज स्टूडेंट है, सदानंद रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है और विवान फोक आर्टिस्ट है। यह चारों अलग-अलग शहरों से लेह घूमने के लिए अलग-अलग शुरुआत करते हैं। जर्नी के दौरान इनकी मुलाकात होती है। यह चारों न सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं, बल्कि जिंदगी को लेकर इनके मायने भी बदल जाते हैं।