Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vivek Oberoi को दिल्ली उच्च न्यायालय से राहत, चीटिंग मामले में समन जारी करने की याचिका निरस्त

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 06:19 PM (GMT+05:30)

    Vivek Oberoi Cheating Case शिकायतकर्ता ने यह कहा कि विषय को सॉल्व करने के कई प्रयास किए गए लेकिन विवेक ओबेरॉय और सुरेश ओबेरॉय ने शिकायतकर्ता के पैसे व ...और पढ़ें

    Vivek Oberoi Cheating Case: विवेक ओबेरॉय को राहत मिली है।
    Vivek Oberoi Cheating Case: विवेक ओबेरॉय को राहत मिली है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vivek Oberoi Cheating Case: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और उनके पिता सुरेश ओबेरॉय को बड़ी राहत दी है और उनके खिलाफ दायर समन भेजने की याचिका को निरस्त कर दिया है।

    दिल्ली स्थित फर्म ने 2003 में इन दोनों पर चीटिंग का आरोप लगाया था

    दरअसल एक दिल्ली स्थित फर्म ने 2003 में इन दोनों पर चीटिंग का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अमेरिका और कनाडा में दोनों पैसे मिलने के बावजूद शो के लिए नहीं आए थे। अब दिल्ली उच्च न्यायालय ने विवेक ओबेरॉय और उनके परिवार को इस मामले में राहत दी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि प्रथम दृष्टया मामला चीटिंग का नहीं बनता।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra भी दिल्ली के वायु प्रदुषण से बेहाल, फोटोग्राफर से कहा- मास्क नहीं उतरेगा, देखें वीडियो

    विवेक ओबेरॉय और सुरेश ओबेरॉय पर आरोप लगा है कि दोनों शो में नहीं आए

    विवेक ओबेरॉय और सुरेश ओबेरॉय पर आरोप लगा था कि यूएस और कनाडा में शो के लिए 2003 में $300000 दिए जाने के बावजूद दोनों प्रस्तुत नहीं हुए थे। उन पर ये आरोप मेहता एंटरटेनमेंट के सीईओ दीपक मेहता ने लगाया था। उन्होंने दिल्ली के मजिस्ट्रेट कोर्ट में क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराई थी। इसके बाद निचली अदालत ने भी गलत तरीके से दायर याचिका के खिलाफ समन जारी करने से इनकार कर दिया था और याचिका को डिसमिस कर दिया था। इस डिस्मिसल को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। अब कोर्ट में निचली अदालत की बात को माना है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

    यह भी पढ़ें: Yash को मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट, नए 'कूल' लुक में पहचानना हुआ मुश्किल

    सुरेश ओबेरॉय ने यूएस और कनाडा में शो ऑर्गेनाइज करने के लिए कहा था

    शिकायतकर्ता के अनुसार वे अमेरिका में कई कलाकारों के शो आयोजित करते थे। जनवरी 2003 में उनकी पहचान ओबेरॉय से हुई। इसके बाद सुरेश ओबेरॉय ने अपने और बेटे के लिए यूएस और कनाडा में शो ऑर्गेनाइज करने के लिए कहा। दोनों पर यह आरोप लगाया गया है कि विवेक से अनुमति लेने के बाद डील को फाइनल किया गया। दोनों को इसके लिए $300000 भी दिए गए। इसके बाद शो को आयोजित किया गया लेकिन दोनों भी शो में नहीं आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

    खबरें और भी