यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MS Dhoni की जबरा फैन निकली बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीना, बोलीं- मैच किसी का हो लेकिन वो....
क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता काफी पुराना है। हाल ही में आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला ख ...और पढ़ें

HighLights
- महेंद्र सिंह धोनी प्रशंसक निकली ये एक्ट्रेस
- धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर जमकर बजाईं सीटियां
- माही को लेकर कही अपने दिल की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL 2024) का खुमार इस समय हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस मामले में भला बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। हाल ही में आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK) की टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे मौजूद रहे।
उनमें से खुफिया फिल्म एक्ट्रेस वामिका गब्बी भी शामिल रहीं, जो मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का तूफानी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाती दिखीं। अब उन्होंने बताया है कि वह माही की कितने बड़ी फैन हैं।
धोनी की दीवानी हैं वामिका गब्बी
मुंबई और चेन्नई के मैच के दौरान का एक लेटेस्ट वीडियो वामिका गब्बी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया। जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी के लंबे-लंबे छक्कों पर जमकर सेलिब्रेट करती दिखीं। इसके अलावा हाल ही में उनसे इस मैच को लेकर पैपराजी ने एक सवाल पूछा, जिसका वीडियो फिल्मीज्ञान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वामिका धोनी को लेकर बात करती दिख रही हैं।

उन्होंने बताया- देखिए मैच किसी का भी हो लेकिन जब धोनी क्रीज पर होते हैं तो उन्हें देखना अपना अलग ही मजा है और फिर जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है। मैं उन्हें देखने के लिए स्टेडियम पहुंची थी।
View this post on Instagram
इससे ये साफ जाहिर होता है कि वामिका गब्बी सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की काफी बड़ी वाली प्रशंसक हैं।

ओटीटी की शहजादी हैं वामिका
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से नाता रखने वालीं वामिका गब्बी ने अब अपनी पहचान बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर भी बना ली है। वेब सीरीज जुबली, चार्ली चोपड़ा और फिल्म खुफिया से ओटीटी पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने वालीं वामिका आने वाले समय में कई और मूवीज, वेब सीरीज में दिखेंगी।